-

Dhanteras 2017: धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। ये दिवाली के महापर्व का पहला दिन होता है। धनतेरस हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। धनतेरस में धन का अर्थ होता है समृद्धि और तेरस का अर्थ होता है हिंदू पंचाग के अनुसार तेरहवां दिन। हिंदू पंचाग के अनुसार कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष को ये त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग नई वस्तुएं खरीदते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नई वस्तुएं खरीदने से धन 13 गुना बढ़ जाता है। लोग सोने-चांदी के गहने, स्टील के बर्तन और कई चीजें खरीदते हैं। इस दिन लक्ष्मी पूजा का विशेष विधान होता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा गेंदे के फूलों, दाल, आटा, उड़द की दाल, मूंग दाल, चना, और मसूर की दाल से पूजा होती है। इस दिन खरीददारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन के लिए मान्यता है कि खरीदा हुआ धन 13 गुना तक बढ़ जाता है, माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग खरीददारी करते हैं। आज के दिन सभी बाजार दुल्हन की तरह सज जाते हैं। सर्राफा बाजार आज के दिन आसमान छूने लगता है। सोने-चांदी के गहनों की कीमतें बढ़ने के बाद भी लोग उन्हें शौक से खरीदते हैं। अगर आप भी बाजार जाकर खरीददारी करने जा रहे हैं लेकिन क्या खरीदें ये सोचकर परेशान हो रहे हैं तो ये 10 आइडिया आपकी परेशानी को कम कर सकते हैं।
-
Dhanteras 2017: सोने के गहने- कई वर्षों से धनतेरस के दिन सोने के गहने आदि खरीदने का प्रचलन है। लोगों की मान्यता है कि इससे घर में समृद्धि आती है। इस के पीछे मृत्यु के देवता यम को प्रसन्न करने की कथा भी है।
-
आरबीआई ने बैंको को परामर्श दिया है कि वे लेनदेन और विनिमय में सिक्के स्वीकार करें।
-
Dhanteras 2017: बिजली का सामान- इस दिन बिजली का सामान जैसे टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि की खरीददारी करके उसे उत्तर-पूर्व दिशा में धनतेरस के दिन रखना शुभ माना जाता है।
-
Dhanteras 2017: झाडू- इसका खरीदना सभी वस्तुओं में शुभ माना जाता है। इसका सीधा अर्थ होता है गंदगी को दूर करना और सफाई को बढ़ावा देना। साफ जगह लक्ष्मी को लुभाती है तो इस दिन अवश्य ही झाडू खरीदें।
-
Dhanteras 2017: स्टील के बर्तन- आज के दिन स्टील के बर्तन खरीद कर उनमें खाना परोसकर खिलाना शुभ माना जाता है। इसलिए ज्यादा परेशान ना होकर स्टील के बर्तन खरीद लें।
-
Dhanteras 2017: व्यवसाय से जुड़ी चीजें- सोना ही खरीदने से समृद्धि नहीं आती है अपने व्यवसाय से जुड़ी वस्तुएं खरीदने से भी आती हैं। अगर आप लेखक हैं तो एक अच्छा पेन खरीदना भी शुभ हो सकता है।
-
Dhanteras 2017: लक्ष्मी-गणेश की मूर्त- इस दिन अवश्य ही लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर बनी वस्तुएं खरीदें। आप चाहे तो चांदी की मूर्ति ले सकते हैं या चांदी का सिक्का भी ले सकते हैं।
-
Dhanteras 2017: लक्ष्मी-गणेश की मूर्त- इस दिन अवश्य ही लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर बनी वस्तुएं खरीदें। आप चाहे तो चांदी की मूर्ति ले सकते हैं या चांदी का सिक्का भी ले सकते हैं।
-
Dhanteras 2017: स्वास्तिक- स्वास्तिक का निशान हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे अपने घर या दुकान के बाहर अवश्य लगाएं।
-
Dhanteras 2017: अकाउंट रजिस्टर- अगर आपका बिजनेस है तो आप आज जरुर एक नया रजिस्टर लें और उस पर स्वास्तिक बना कर आज से नया खाता बनाए और उसका इस्तेमाल करें। इन वस्तुओं को अपने आज की शॉपिंग लिस्ट में डाल सकते हैं।