-

फिल्म इंडस्ट्री में थोड़ा बहुत काम करने के बाद जीनत ने अपनी मां के साथ जर्मनी शिफ्ट होने का मन बना लिया था। ऐसे में देव आनंद ने उन्हें रोका और फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा से दोबारा लॉन्च किया।
-
साल 1970 में हुए मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जीनत सेकेंड रनर अप थीं। इसके बाद इसी साल उन्होंने मिस एशिया पैसेफिक का खिताब जीता था।
-
साल 1976 से लेकर 1980 तक जीनत सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली एक्ट्रेस थीं। उनकी फीस इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा थी।
जीनत साउदर्न कैलीफॉर्निया की यूनिवर्सिटी में पढ़ती थीं। हालांकि वह अपनी पठाई पूरी नहीं कर पाई थी। -
सत्यम शिवम सुंदरम की ऑडिशन के लिए जीनत उसी लुक में गई थीं जैसा कि वह किरदार था। उन्हें इस तरह देखकर सभी हैरान रह गए थे। लेकिन उनकी परफॉर्मेंस देखकर सभी कापी इंप्रेस हुए।
-
जीनत अमान रिश्ते में एक्टर रजा मुराद की बहन भी लगती हैं।
-
मुंबई आने के बाद फेमिना में बतौर जर्नलिस्ट काम करती थीं जीनत। इसके बाद मॉडलिंग में काम की शुरुआत की।