-    अपने एक्टिंग करियर में तबू ने तमाम तरह के रोल किए। कई एक्सपेरिमेंट्स किए। लेकिन एक चीज जिसके साथ तबू ने कभी एक्सपेरिमेंट नहीं किया वो है तबू का हेयर स्टाइल। तबू को अपने लंबे काले बाल बहुत पसंद हैं। इसलिए उन्होंने हेयर स्टाइल को लेकर कोई खास एक्सपेरिमेंट नहीं किया। 
-    तबू एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके इंडस्ट्री में 100 से ज्यादा निकनेम हैं। कोई उन्हें तब्स कहता है, कोई तुब्स, तब्बी इस तरह से उनके कई नाम हैं। लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलर टॉब्लर और टॉब्लरोन है। उनकी ईमेल आईडी भी इसी तरह के नाम से है। 
-    तबू को रियलिस्टिक एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है। लेकिन एक बार उन्होंने खुद बताया था कि वह बिना ग्लिसरीन लगाए स्क्रीन पर रो नहीं पातीं। 
-    तबू ने 10 साल की उम्र में फिल्म बाजार में एक छोटा सा रोल किया था। तबू देव आनंद के साथ भी काम कर चुकी हैं। 14 साल की उम्र में उन्हें हम नौजवान फिल्म में देव आनंद की बेटी का रोल किया था। 
-    बतौर एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म एक तेलुगु फिल्म थी। कुली नंबर वन नाम से आई इस फिल्म में तबु के साथ साउथ इंडियन सिनेमा के स्टार वेंकटेश थे। 
 - तबू की पहली बॉलीवुड फिल्म को पूरा होने में 8 साल लगे थे। प्रेम नाम से आई इस फिल्म में तबू के साथ संजय कपूर थे। 
-    90 के दशक में जब तबू ने प्रोड्यूसर साजिद नाडियड की फिल्म जीत साइन की थी। उस वक्त उनका नाम साजिद से जुड़ा था। जबकि साजिन अपनी पहली पत्नी दिव्या भारती के गम से उबर रहे थे। दोनों अपने रिश्ते पर खुलकर बोल भी नहीं रहे थे। क्योंकि साजिद तब तक दिव्या को भुला नहीं पाए थे। तबू दिव्या भारती के भी काफी क्लोज थीं। इसलिए ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला था। एक बार जब तबू से साजिद के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो वो रो पड़ी थीं। 
-    तबू साउथ के फेमस एक्टर नागार्जुन के साथ भी रिलेशनशिप में थीं। तबू ने हैदराबाद में नागार्जुन के फ्लैट के पास ही एक फ्लैट भी खरीद लिया था। साल 2012 में दोनों अलग हो गए। 
 
    
   
   
   
   
   
   
   
   
   
   
   
  