सलमान खान बॉलीवुड में किस मुकाम पर हैं, ये बताने की जरूरत नहीं है। 27 दिसंबर को वह 50 साल के हो गए। दुनिया भर में उनके फैंस इस दिन को खास मानते हैं। पिछले दिनों हाईकोर्ट से हिट एंड रन मामले में बरी होने के बाद तो सलमान खान के लिए यह जन्मदिन और भी खास हो गया है। उन्होंने पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर 50वें जन्मदिन का जश्न मनाया, जिसमें पूरा बॉलीवुड पहुंचा। बॉलीवुड में आज कोई ऐसा डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर या एक्ट्रेस नहीं, जिसे सलमान के साथ काम करने की हसरत न हों, लेकिन एक जमाना था जब सलमान को बॉलीवुड में फिल्म पाने के लिए बी ग्रेड फिल्म के डायरेक्टर के हाथ जोड़ने पड़े थे। हालांकि, उनके पिता सलीम खान को बॉलीवुड में हर कोई जानता और मानता था, लेकिन उस वक्त दुबले-पतले सलमान में किसी को हीरो नहीं दिखता था। खुद सलमान ने कई बार संघर्ष के दिनों को याद किया और वह भावुक हो गए। सलमान की कहानी में ऐसे कई किस्से हैं, जिन्हें हम आपके साथ शेयर करेंगे। सबसे पहले आपको बताते हैं- वो झूठ, जिसके बाद उनके करियर की गाड़ी आगे बढ़ी। आगे की स्लाइड में पढ़ें पिता सलीम खान ने कैसे अफवाह फैलाकर दिलाई थी सलमान को फिल्म कैप्शन- यह तस्वीर 17 मार्च को सलमान ने ट्वीट की थी। उन्होंने लिखा था- ये हैं मेरे पापा, अब्दुल राशिद सलीम खान। सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' 1989 में रिलीज हुई थी। उस वक्त इस फिल्म ने बॉक्स पर नए रिकॉर्ड बना डाले थे, लेकिन सलमान की बदकिस्मती ने अभी तक उनका साथ नहीं छोड़ा था। बकौल सलमान, 'मैंने प्यार किया' के सुपरहिट होने के कई महीने बाद तक उनके पास कोई फिल्म नहीं थी। परेशान सलमान हमेशा की तरह अपने पिता के पास पहुंचे। तब सलीम खान ने शोले बनाने वाले रमेश सिप्पी से मदद मांगी। उन्होंने सिप्पी से कहा कि आप सलमान को लेकर फिल्म मत बनाओ, बस अनाउंसमेंट कर दो। शायद मीडिया सलमान की चर्चा होने से उसे फिल्म का कोई ऑफर मिल जाए। रमेश सिप्पी ने ऐसा ही किया, लेकिन यह झूठ सच में साबित हो गया, क्योंकि फिलम की घोषणा के बाद म्यूजिक कंपनी के मालिक ने सिप्पी को 5 लाख एडवांस दे दिया और उन्होंने सचमुच ही सलमान को लेकर फिल्म बना डाली। उस फिल्म का नाम था, 'पत्थर के फूल'। यह सलमान की तीसरी और रवीना के साथ पहली फिल्म थी। इस फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे। आगे की स्लाइड में पढ़ें, डेविड धवन कैसे उड़ाते थे दुबले-पतले सलमान का मजाक 'मैंने प्यार किया' और डेविड धवन की फिल्म 'आग का गोला' एक साथ रिलीज हुई थीं। सलमान को लगा था कि उनकी फिल्म नहीं चलेगी। खुद डेविड उस समय बड़े डायरेक्टर हुआ करते थे और वह सलीम खान से सलमान के बारे में कहा करते थे, 'इस बच्चे का क्या होगा।' लेकिन जब दोनों की फिल्म आमने-सामने टकराईं तो 'आग का गोला' बुरी तरह फ्लॉप रही और बताने की जरूरत नहीं कि 'मैंने प्यार किया' का क्या हुआ? आगे की स्लाइड में पढ़ें, जब पहली बार सलमान खान ने देखा स्टारडम सलमान खान आज भी उस लम्हे को भूले नहीं हैं, जब उन्होंने पहली बार स्टारडम का स्वाद चखा था। सलमान ने खुद बताया कि वह बाइक पर अपने एक दोस्त के साथ 'मैंने प्यार किया' देखने गए थे। उन्हें लगा कि लोग उन्हें नहीं पहचानते होंगे। रिलीज शुरुआती दिनों की बात थी। ऐसा हुआ भी, जब सलमान सिनेमा हॉल में घुसे तो किसी ने उन्हें नहीं पहचाना, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। सलमान ने बताया कि उनकी बाइक के पीछे सैकड़ों लोग भाग रहे थे और वह मुश्किल से निकल पाए थे। आगे पढ़ें, जब बी ग्रेड फिल्म में काम करने के लिए काटने पड़े थे सलमान को चक्कर फिल्मों में ब्रेक की चाहत लिए सलमान खान एक बार बी ग्रेड प्रोड्यूसर के दफ्तर पहुंचे। उनका नाम है आनंद गिरधर है, लेकिन उनके पास जो रोल था, वह सलमान को सूट नहीं करता था। फिर भी सलमान जिद पर अड़ गए और काम मांगते रहे। गुस्सा होकर आनंद गिरधर ने चपरासी को बुलाकर सलमान को बाहर निकालने को कहा? आगे पढ़ें, गोविंदा के फैन थे सलमान सलमान खान बताते हैं कि जब वह करियर शुरू कर रहे थे, तब गोविंदा बड़े स्टार थे और वह उनके फैन। सलमान आज भी गोविंदा को बॉलीवुड के चुनिंदा कलाकारों में एक मानते हैं। सलमान बताते हैं कि एक बार वह एड शूट कर रहे थे, जिसे गोविंदा ने देखा था। उन्होंने तब सलमान की तारीफ भी थी। आगे पढ़ें, जैकी, संजय दत्त और कुमार गौरव को देखकर घबराना जाते थे सलमान सलमान खान ने 1980 में एक सॉफ्ट ड्रिंक एड के लिए पहली बार कैमरे का सामना किया था, तब उनकी उम्र 15 साल थी। यह पहला मौका था, जब सलमान ने कैमरे के सामने शर्ट उतारी थी। यह एड फिल्ममेकर कैलाश सुरेंद्रनाथ ने शूट किया था। आगे की स्लाइड में देखें, उन फिल्मों की तस्वीरें जो सलमान के करियर में मील का पत्थर साबित हुईं -
1989 में आई 'मैंने प्यार किया' फिल्म में बॉलीवुड ने हलचल मचा दी थी। सूरज बड़जात्या और भाग्यश्री की यह पहली फिल्म थी।
-
1990 में आई फिल्म 'बागी' भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इस फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे।
-
1994 में रिलीज हुई 'हम आपके हैं कौन' सलमान खान के करियर सबसे बड़ी हिट रही। बेशक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में यह अब पिछड़ गई हो, लेकिन निश्चित तौर पर इसे सलमान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म कहा जा सकता है, लेकिन अफसोस को सलमान खान को 'मैंने प्यार किया' की तरह इस फिल्म सफलता का भी श्रेय नहीं मिला। इस फिल्म का क्रेडिट माधुरी दीक्षित ले उड़ी थीं।
-
1995 में आई करन-अर्जुन में सलमान ने पहली बार शाहरुख खान के साथ काम किया था। राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म भी बड़ी हिट साबित हुई थी।
1998 सलमान के लिए बहुत अच्छा साल रहा। उस साल सलमान की 'जब प्यार किसी होता है' और 'प्यार किया तो डरना क्या' सुपरहिट रही थीं। प्यार किया तो… को उनके छोटे भाई सोहेल ने डायरेक्ट किया था। -
संजय लीला भंसाली की डायरेक्ट की हुई' हम दिल दे चुके सनम' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान और ऐश्वर्या करीब आए थे।
-
ऐश्वर्या से संबंध टूटने की खबरों के बीच रिलीज हुई थी 'तेरे नाम'। इसे सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के बारे में कहा गया था, यह सलमान की निजी जिंदगी से प्रेशर है। हालांकि, सलमान इससे इनकार करते रहे।
-
सलमान खान के डूबते करियर को सहारा दिया 'वांटेड' ने इसके बाद आई 'दबंग', जिसने उन्हें बॉलीवुड का सितारा बना दिया और सलमान ने तब से लेकर अब तक हिट फिल्मों की लाइन लगा दी है।