
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन 26 अक्टूबर को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। रवीना ने अपनी फैमिली के साथ डिनर पार्टी की तस्वीर डाली है। रवीना ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, गोविंदा, अनिल कपूर, अजय देवगन जैसे तमाम बड़े स्टार्स के साथ सुपरहिट फिल्में दी हैं। शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को कुछ समय के लिए अलविदा कह दिया था। लेकिन 2017 में उन्होंने मातृ में अपनी धमाकेदार परफोर्मेंस देकर सबको चौंका दिया था। इसके लिए उन्हें एक्टिंग का एक्सीलेंस और वुमेन इम्पॉवरमेंट आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। फिलहाल वह फिल्मीं सुर्खियों से दूरी बनाए हुए हैं। जानते हैं रवीना के फिल्मी करिअर से जुड़ी कुछ और बातें। (All Pics- Instagram) -
रवीना आखिरी बार साल 2017 में 'शब' फिल्म में नजर आईं। इस फिल्म में रवीना ने अपने से 13 साल छोटे एक्टर के साथ काफी बोल्ड सीन दिए थे।

डायरेक्टर ओनिर की 'शब' में रवीना आशीष बिस्ट के साथ अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेरा। इस फिल्म के सीन इतने बोल्ड थे कि सेंसर बोर्ड ने भी संवेदनशील मानते हुए इसके टीवी टेलीकास्ट पर रोक लगा दी थी। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में होमोसेक्सुएलिटी और एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए जाने को लेकर इस पर रोक लगा दी थी। -
इस फिल्म में रवीना ने अपने को-स्टार के साथ काफी सेंसेबल डायलोग भी दिए थे।
-
रवीना ने अपने करिअर की शुरुआत 1993 में आई फिल्म पत्थर के फूल में सलमान खान संग की थी।
-
रवीना ने सबसे ज्यादा फिल्में अक्षय कुमार के साथ की हैं। दोनों ने मोहरा, कीमत, मै खिलाड़ी तू अनाड़ी, बारूद जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। बाद में रवीना अपने को-स्टार अक्षय के लिए काफी सीरियस भी हुई थीं। मोहरा के जरिए दोनों को काफी पसंद किया जाने लगा था। बाद में दोनों अलग हो गए।
-
रवीना को उनके बर्थडे पर गजनी गर्ल असिन शर्मा ने विश किया है।
-
रवीना पिछले 27 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाए हुए हैं। 44 साल में भी उनकी खूबसूरती बरकरार है।
-
शादी से पहले रवीना ने दो बेटियों की मां थी, जिन्हें उन्होंने गोद लिया था। उनके खुद के भी दो बच्चे हैं।