-
तू चीज बड़ी है मस्त मस्त, टिप-टिप वर्षा पानी, शहर की लड़की जैसी सॉन्ग के जरिए बॉलीवुड में छा जाने वाली अभिनेत्री रवीना टंडन आज अपना 39वां वर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

26 अक्टूबर 1974 को जन्मी रवीना एक दौर में अपनी ब्यूटी और चुलबुली अदाओं के लिए काफी फेमस रही हैं। अपनी चुलबुली अदाओं से रवीना ने न जाने कितनों को अपना दीवाना बनाया है। यहां हम आपको रवीना से जुड़ कई राज़ों के बारे में बता रहे हैं। -
रवीना का नाम के पीछे भी एक फैक्ट है। दरअसल उनके पिता रवि और मां वीना के नाम को मिला कर रखा गया था।
-
आपको बता दें कि रवीना को ग्रेजुएशन के दौरान ही फिल्म के ऑफर आने लगे थे। जिस वजह से उन्होंने सेकेंड इयर में ही पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में काम करने का फैसला लिया था।

रवीना टंडन ने फिल्मों में आने से पहले मशहूर एड मेकर प्रह्लाद कक्कर के अंडर में काम भी किया था। -
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म अंदाज अपना-अपना के दौरान रवीना और करिश्मा का काफी झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से बोलना एक साथ काम करना बंद कर दिया था।
-
90 के दशक में रवीना करोड़ों दिलों पर राज करने लगी थीं। उन्हें उस दौर की परफेक्ट फैंटेसी माना जाने लगा था। बाकी दूसरी एक्ट्रेस की तरह रवीना का नाम भी कंट्रोवर्सी में रहा है।
-
रवीना ने फिल्म डिस्टीब्यूटर अनिल थंडानी से 22 फरवरी 2004 को शादी कर ली थी।
-
फिलहाल रवीना फिल्मों में ज्यादा सक्रीय न रहकर अपने परिवार और बच्चों की परवरिश में लगी हुई हैं।
-
साल 2002 में रवीना टंडन को कल्पना लाजमी की मूवी 'दमन' में अपने अभिनय के चलते बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला।
-
रवीना एक बेटी और 1 बेटे की मां हैं। उनकी बेटी का नाम राशा और बेटे का नाम रनबीर है।
-
इनके अलावा उन्होंने 2 बेसहारा लड़कियों को गोद भी लिया हुआ है। वे उनकी परवरिश भी की है। रवीना ने इन दो बेसहारा बेटियों को शादी से पहले ही गोद लिया था।

2016 की शुरुआत में रवीना ने अपनी एक बेटी छाया की हिंदू-कैथलिक रिवाज से शादी कराई थी। रवीना ने इन नए जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हुई थीं। -
रवीना अपने दौर की एक सुपर स्टार एक्ट्रेस मानी जाती रहीं।