-
Happy Birthday Nora Fatehi: नोरा फतेही आज बॉलीवुड का एक जाना माना नाम बन चुकी हैं। नोरा फतेही का जन्म कनाडा में 6 फरवरी 1992 को हुआ था। नोरा भले आज बॉलीवुड की टॉप डांसरों में से एक हों लेकिन एक वक्त था जब वह भी दूसरे स्टार्स की तरह स्ट्रगल कर रही थीं। नोरा फतेही को बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। (All Photos: Nora Fatehi Instagram)
नोरा के डांस के करोड़ों लोग फैन हैं लेकिन शायद ही उन्हें पता हो कि नोरा कोई ट्रेंड डांसर नहीं हैं। उन्होंने यूट्यूब से डांस सीखा है। नोरा का जन्म कनाडा में मोरक्कन पैरंट्स के घर हुआ। उनकी मां थर्ड जेनरेशन इंडियन हैं। एक जमाने में नोरा ठीक से हिंदी नहीं बोल पाती थीं। इसी कारण कई बार लोगों ने उनका मजाक उड़ाया। स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए नोरा ने एक बार मीडिया में बताया था कि शुरुआत में ऑडिशन्स के वक्त कास्टिंग एजेंट्स उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे और उनके मुंह पर उनका मजाक उड़ाते थे। -
बकौल नोरा उन्होंने बेहतर हिंदी सीखना शुरू कर दिया था लेकिन वह मानसिक रूप से इतनी तैयार नहीं थीं। लोग उनके सामने ही उनका मजाक उड़ाते थे जैसे कि वह कोई सर्कस हों। नोरा बताती हैं कि लोग मेरी खिंचाई किया करते थे और जब मैं घर लौटती थी तो रिक्शे में रोती हुई जाती थी।
बता दें कि नोरा ने साल 2014 में आई फिल्म 'रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' से अपना डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई बॉलिवुड और साउथ की फिल्मों में काम किया। -
सत्यमेव जयते का गाना दिलबर नोरा फतेही के करियर का ट्रनिंग पॉइंट साबित हुआ। इस गाने के बाद वह काफी मशहूर हो गईं।
-
इसके बाद नोरा ने फिल्म स्त्री में 'कमरिया', बाटला हाउस में 'ओ साकी साकी', मरजावां में 'एक तो कम जिंदगानी' जैसे ब्लॉकबस्टर गाने दिए। यही नहीं, वह 'भारत', 'स्ट्रीट डांसर 3डी' जैसी फिल्मों में अहम रोल्स में भी नजर आईं।
-
फिल्मों के अलाव नोरा 'बिग बॉस 9' की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। इसके अलावा नोरा 2016 में डांस रिऐलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी दिखाई दी थीं।
