-

Mulayam Singh Yadav Birthday: मुलायम सिंह यादव देश की राजनीति का बहुत बड़ा नाम रहे हैं। तीन बार यूपी के सीएम रहने वाले मुलायम के बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी उस कुर्सी पर बैठ चुके हैं। मुलायम के परिवार से डिंपल यादव (Dimple Yadav) औऱ शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) समेत करीब दो दर्जन लोग राजनीति में सक्रिय हैं। 22 नवंबर 1939 को इटावा में जन्मे मुलायम 82 साल के हो गए हैं। आइए जानें किन फिल्मी हस्तियों संग अपना जन्मदिन शेयर करते हैं मुलायम:
-
फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन का बर्थडे भी 22 नवंबर को होता है। कार्तिक आर्यन 22 नवंबर, 1988 को जन्मे हैं।
-
कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्माता निर्देशक राजकुमार हिरानी का बर्थडे भी 22 नवंबर को होता है। वह इसी दिन साल 1962 में पैदा हुए।
-
दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान भी 22 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती थीं। वह साल 1948 में पैदा हुई थीं।
-
फिल्म अभिनेत्री त्रिधा चौधरी का जन्म 22 नवंबर, 1993 को हुआ था।
-
धूम जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले संजय गधवी की बर्थ डेट 22 नवंबर, 1966 है।
-
रवीश देसाई टीवी के चर्चित एक्टर हैं। उनका जन्म 22 नवंबर, 1986 को हुआ था।
-
एक्ट्रेस पूर्वा गोखले 22 नवंबर, 1990 को पैदा हुई हैं। वह भी अपना बर्थडे मुलायम सिंह यादव के साथ ही शेयर करती हैं।