-
बॉलीवुड के माचो मैन अभिनेता ऋतिक रोशन 10 जनवरी को अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऋतिक के सोशल अकाउंट पर उनके फैंस उन्हें हैंडसम हंक बोलते हुए शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स भी ऋतिक के लिए प्यार भरे मैसेज लिखकर बधाई दे रहे हैं। वहीं उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी ऋतिक के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। सुजैन ने ऋतिक को अपना Best Friend Forver लिखते हुए जान से प्यारा दोस्त बताया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- दुनिया में मेरे सबसे अच्छे दोस्त को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। ये शक्ति हमेशा तुम्हारे साथ रहेगी। सुजैन का यह मैसेज ऋतिक के लिए बेहद मायने रखता है। भले ही वे दोनों अब अलग-अलग रहते हों लेकिन दिलों से अब भी जुदा नहीं हुए। सुजैन खान ने पूर्व पति के साथ अपने पूरे परिवार की तस्वीरें भी साझा की हैं। सुजैन खान की इस पोस्ट को जहां कुछ फैंस पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनके खिलाफ बोल रहे हैं। कुछ दोनों के रिश्ते को एक अब एक बेहतर रिश्ता भी बता रहे हैं। (All Pics- Sussanne Khan Instagram)
-
सुजैन खान ने ऋतिक के पिछले साल के जन्मदिन पर भी इसी तरह की तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी थी।
ऋतिक रोशन और सुजैन खान साल 2000 में शादी के बंधंन में बंधे थे और 14 साल बाद 2014 में दोनों का तलाक हुआ था। दोनों के दो प्यारे बेटे हैं। -
तलाक लेने के बाद फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और जब भी मौका मिलता है ऋतिक और सुजैन साथ में कभी ट्रिप तो कभी डिनर डेट पर जाते हैं।
-
ऋतिक और सुजैन बच्चों के साथ हमेशा बेहतर पेरेंट्स बनने की कोशिश करते हैं।