-
बॉलीवुड अभिनेत्री और दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला ऐश्वर्या राय बुधवार को 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरती के चर्चे भारत में ही नहीं बल्कि दूर-दूर तक फैले हैं। खूबसूरती को लेकर सबसे पहले अक्सर लोग डायलॉग में भी ऐश्वर्या की मिसाल देते हैं। ऐश्वर्या का जन्म 1 नवम्बर, 1973 को कर्नाटक के बंगलौर में हुआ था। आगे की स्लाइड क्लिक करके जानिए ऐश्वर्या की लाइफ से जुड़े किस्से।
ऐश्वर्या राय की शुरुआती शिक्षा हैदराबाद में हुई। बाद में उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। जहां पर उन्होंने मुंबई मे शांता-क्रूज स्थित आर्य विद्या मंदिर और बाद मे डी जी रुपारेल कालेज कॉलेज, माटूंगा में पढ़ाई की। कॉलेज के दिनों ही ऐश्वर्या को मॉडलिंग के ऑफर मिलने शुरु हो गए थे। उनको मॉडलिंग का पहला प्रस्ताव कैमलिन कंपनी की ओर से तब मिला जब वो 9 स्टेंडर्ड की स्टूडेंट थीं। इसके बाद वो कोक, फूजी और पेप्सी के विज्ञापन में दिखीं। साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इस कॉम्पिटीशन में अलग-अलग देशों की 87 मॉडल्स ने हिस्सा लिया था। ऐश ने सभी को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम किया था। -
दिसंबर 2014 में हुई इस कॉम्पिटीशन में उन्हें बतौर चीफ गेस्ट बुलाया गया था।
ऐश्वर्या ने अपने करिअर की शुरुआत साल 1997 में तमिल फिल्म इरूअर से की। इसके बाद उन्होंने इसी साल बॉबी देओल के साथ और प्यार हो गया के जरिए बॉलीवुड में भी कदम रखा। ऐश्वर्या अकेली ऐसी अभिनेत्री है जिन्होंने पेप्सी और कोकाकोला दोनों प्रतिस्पर्धी ब्रांड का विज्ञापन किया है। -
बहुत काम लोग जानते है की ऐश्वर्या ने क्लासिकल डांसिंग के गुर भी सीखे है। यह उनके करियर में काफी उपयोगी भी साबित हुआ। उन्होंने उमरावजान, देवदास, जोधा अकवर जैसी फिल्म में दिखाई दिए।
-
ऐश्वर्या को हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कन्नड़,मराठी, तमिल और तुलू भाषा का भी ज्ञान हैं। ऐश्वर्या की मातृ भाषा तुलू ही है।
-
सलमान खान के साथ उनके रिलेशनशिप ने काफी सुर्खिया बटोरी थी। दोनों ने एक साथ हम दिल दे चुके सनम और हम तुम्हारे हैं सनम में काम किया है। दोनों के बीच जहां काफी लव रोमांस की चर्चाएं रहीं तो वहीं विवाद भी सुर्खियों में काफी लंबे समय तक रहा।
-
सलमान खान से दूर होने के बाद ऐश्वर्या विवेक ओबेरॉय के करीब आ गई। सलमान से विवाद की वजह भी विवेक ओबरॉय ही थे।
हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान से पहले ऐश्वर्या का नाम मशहूर मॉडल राजीव मूलचंदानी के साथ जुड़ा। ऐश्वर्या के मुताबिक उनका कभी किसी पर भी क्रश नहीं रहा। उन्होने ये बात खुद बयां की है। उन्होंने कहा कि उनका कभी भी किसी पर क्रश नहीं रहा। जब उनकी शादी अभिषेक बच्चन से हुई तो भी उन्हें क्रश नहीं था। एक इंटरव्यू में शॉट आन्सर देते हुए ऐश्वर्या राय ने कहा कि उन्हें स्कूल या कॉलेज में अपने से छोटी उम्र के किसी भी लड़के पर क्रश नहीं रहा। वहीं वह यह भी कहती हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी हुई तब भी उन्हें उन पर क्रश नहीं था। अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों ने फिल्म 'बंटी और बबली' के गाने 'कजरा रे' में साथ काम किया था जिसके बाद ये खबरें आने लगीं कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। फिल्म के इस गाने को लोगों ने खासा पसंद किया और वो सुपरहिट हो गया। -
दोनों ने मणि रतनम की फिल्म 'गुरु' की शूटिंग शुरू की और फिल्म के प्रीमियर के बाद टोरंटो में अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया और उन्होंने तुरंत हां बोल दिया।
-
अभिषेक-ऐश्वर्या ने 20 अप्रेल 2007 को शादी कर ली।
16 नवंबर 2011 को ऐश्र्या राय ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम आराध्या रखा गया।
