-

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादकोण को पहला ब्रेक ओम शांति ओम की डायरेक्टर फराह खान ने नहीं बल्कि हिमेश रेशमिया ने दिया था। दीपिका हिमेश रेशमिया के गाने 'नाम है तेरा' में नजर आई थीं।
-
दीपिका पादुकोण ने महाराष्ट्र का अंबेडगांव गोद लिया हुआ है। वह उस गांव के लोगों की पानी और बिजली की समस्या हल करने में मदद करती हैं।
-
फराह खान ने दीपिका पादुकोण को पहले ओम शांति ओम के लिए नहीं बल्कि हैप्पी न्यू ईयर के लिए साइन किया था। लेकिन कुछ वजहों से फिल्म डिले हो गई और फराह ने दीपिका को ओम शांति ओम के लिए भी साइन कर लिया।
किंगफिशर कैलेंडर की कवर गर्ल बनने से पहले दीपिका पादुकोण का पहला हिट स्ट्रोक लिरिल ऑरेंज का कमर्शियल ऐड था। -
बताया जाता है कि संजय लीला भंसाली ने सांवरिया फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को शॉर्टलिस्ट किया था। लेकिन बाद में उन्होंने वह फिल्म सोनम कपूर और रणबीर कपूर के साथ बनाई। जिस सांवरिया रिलीज हुई थी उसी दिन दीपिका की डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम भी रिलीज हुई थी और दीपिका पादुकोण की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सांवरिया को बहुत पीछे छोड़ दिया था।