बाहुबली 2 के जरिए देश से लेकर दुनिया में पहचान बना चुकीं अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का का जन्म कर्नाटक के बंगलुरु में 7 नवंबर, 1981 में हुआ था। बंगलुरु से उन्होंने अपनी स्कूली और ग्रेजुएट एजुकेशन पूरी की। आगे की स्लाइड क्लिक करके जानिए अनुष्का के पर्सनल लाइफ फैक्ट्स। -
अनुष्का शेट्टी को उनके घर वाले प्यार से स्वीटी शेट्टी है। यही वजह है कि इंस्टाग्राम पर स्वीटी शेट्टी के नाम से उनका एक एकाउंट भी चलता है। जैसा उनका स्वीट नाम है उनका वैसे ही उनके चेहरे पर आप मुस्कान भी देख सकते हैं।
अनुष्का ने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 2005 में रिलीज तेलुगु फिल्म 'सुपर' से डेब्यू किया था। फिल्म में उन्हें सपोर्टिंग भूमिका के लिए काफी सराहा गया था। ये तस्वीर उनकी पहली डेब्यू के पोस्टर की है। अनुष्का ने बाहुबली-2 के अलावा मगधीरा, रुद्रमादेवी (2015), वेदम (2010), अरुंधति (2009), Vikramarkudu (2006) और सिंघम सीरीज जैसी फिल्मों में काम किया है। -
ये सभी उनकी सुपरहिट फिल्में हैं।
-
वे ज्यादातर फिल्मों में चैलेंजिग किरदार करती हैं।
अपनी रियल लाइफ में अनुष्का काफी दिलेर भी हैं। उन्होंने अपने ड्राइवर के काम से खुश होकर उसे 12 लाख रुपए की ब्रांड न्यू कार ही गिफ्ट कर दी थी। अनुष्का को लग्जरी कारें रखने का काफी शौक है। उनके पास कई कारें हैं। इनमें से अनुष्का की बीएमडब्ल्यू 6, ऑडीA6,ऑडी Q5 और टोयोटा कोरोला जैसी लग्जरी कारें खास हैं। -
आपको बता दें कि अनुष्का फिल्मों के अलावा कई विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने एमबीएस ज्वेलर्स, द चेन्नई सिल्क, इंटेक्स मोबाइल, कोलगेट एक्टिव सॉल्ट, और डाबर आंवला जैसे ब्रांड के विज्ञापन करती हैं। वो इंटेक्स मोबाइल की ब्रांड एम्बेसडर भी रह चुकी हैं।
-
अनुष्का बेहद खूबसूरत हैं। उन्हे ब्यूटी विद ब्रेन कहना गलत नहीं होगा।
अनुष्का की लव लाइफ की बात करें तो प्रभाष के साथ ही उनका नाम जोड़ा जाता है। -
दोनों की इंगेजमेंट और शादी की खबरें भी मीडिया में आती रहती हैं।
-
अनुष्का को पप्पीज भी काफी पंसद हैं।
-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शेट्टी 22 मिलियन डॉलर यानी करीब 140 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में स्थित वुड्स अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर उनका आलीशान घर है। अनुष्का फिलहाल एक फिल्म के लिए करीब 4 से 5 करोड़ रुपए लेती हैं।
