-
Anushka Sharma Birthday: विराट कोहली औऱ अनुष्का शर्मा दुनिया भर के चंद चर्चित सेलिब्रिटी कपल में शुमार हैं। कोहली ने क्रिकेट में तो अनुष्का ने एंटरटेनमेंट के फील्ड में जमकर नाम कमाया है। दोनों अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर आइए देखें उनके मुंबई वाले आलीशान घर के अंदर का नजारा:
-
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2016 में मुंबई के वर्ली इलाके में बने ओंकार 1973 नाम की बिल्डिंग में अपार्टमेंट खरीदा था।
-
विराट का ये घर 7,171 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। घर में सुख सुविधा के सारे साधन मौजूद हैं।
-
विराट और अनुष्का का ये फ्लैट 35वें फ्लोर पर है।
-
घर की बालकनी से अरब सागर का खूबसूरत नजारा दिखता है।
-
यह फ्लैट अंदर से इतना भव्य है कि देखने में किसी फाइव स्टार होटल रूम सरीखा लगता है।
-
इसी रेसिडेंशियल अपार्टमेंट के 29वें फ्लोर पर विराट के साथी क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी फ्लैट खरीदा हुआ है।
-
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली औऱ अनुष्का ने ये फ्लैट 2016 में खरीद लिया था। 2017 में शादी के बाद दोनों इस घर में शिफ्ट हुए।
-
इंटरनेट पर मौजूद तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने ये प्रॉपर्टी लगभग 35 करोड़ रुपए में खरीदी थी।
-
Photos: Omkar Realtors