-
Ajay Devgn Birthday: 2 अप्रैल को अजय देवगन का जन्मदिन होता है। 1991 में सुपरहिट फिल्म फूल और कांटे से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अजय देवगन के नाम आज तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं। अजय देवगन नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं। अजय देवगन बेहद आलीशान लाइफ जीते हैं। उनके पास एक से एक शानदार सवारियां हैं। आइए डालते हैं उन्हीं पर एक नजर:
-
अजय देवगन के पास करीब 7 करोड़ की रॉल्स रॉयस कलीनन है। हाल ही में सूर्यवंशी के ट्रेलर रिलीज पर अजय इसी कार से पहुंचे थे।
-
अजय देवगन ने साल 2006 में आलीशान Maserati Quattroporte खरीदी थी। भारत में तब वह कार किसी के पास भी नहीं थी। तब इस बेहद शानदार कार की कीमत लगभग 2.8 करोड़ थी।
-
अजय देवगन का नाम उन चुनिंदा बॉलीवुड सेलेब्स में लिया जाता है जिनके पास अपना खुद का जेट है। बताया जाता है कि अजय देवगन के पास करीब 84 करोड़ की कीमत वाला हॉकर 800 जेट है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब उन्होंने ये जेट बेच दिया है।
-
अजय देवगन के पास रेंजरोवर वोग भी है। मौजूदा समय में इसकी कीमत 2.7 करोड़ है। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/see-the-inside-photos-of-deepika-chikhaliya-house-who-played-sita-in-ramayana/1361432/ “>देखिए अंदर से कैसा दिखता है ‘रामायण’ की सीता का घर, दीपिका ने बिजनेसमैन से की थी शादी
-
तमाम फिल्मी सेलेब्स की तरह ही अजय के पास भी 1.5 करोड़ की मर्सिडीज बेंज एस क्लास कार है।
-
अजय देवगन के पास करीब एक करोड़ की BMW Z4 भी है।
