-
1999 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल चुके सनम' में ऐश्वर्या ने सलमान के साथ काम किया था। उस वक्त दोनों के बीच इश्कबाजी के चर्चे तो बहुत कम आए लेकिन ब्रेकअप की खबरें ज्यादा थीं। बताया जाता है कि उस वक्त ऐश्वर्या अपने को-स्टार सलमान के लिए रियल लाइफ में भी काफी सीरियस थीं। जिद्दी स्वभाव के चलते ऐश्वर्या के पेरेंट्स सलमान को पसंद नहीं करते थे बावजूद इसके वह उनके साथ थीं। ऐश्वर्या को लगता था कि वह धीरे-धीरे बदल जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने सलमान खान पर मारपीट का आरोप भी लगाया था। सलमान के ऐसे बर्ताव का उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी काफी असर पड़ा। सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय विवेक ओबरॉय के करीब आने लगी थीं। विवेक भी ऐश्वर्या के लिए काफी सीरियस थे। विवेक की ऐश्वर्या के प्रति दिवानगी का असर तब नजर आया जब वह नीली आंखों वाली पूर्व मिस वर्ल्ड के जन्मदिन पर एक साथ 30 गिफ्ट लेकर पहुंच गए। ऐश्वर्या को विवेक का ऐसा रवैया पसंद नहीं आया उन्होंने इसे बचकाना हरकत करार दिया। इसी दौरान ऐश ने एक प्रेस कॉफ्रेंस भी बुलाई। तब ऐश्वर्या ने मीडिया के सामने में सलमान के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया और बताया, कि किस तरह सलमान ने उन्हें 41 बार फोन किए और धमकियां दीं। 15वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या अपने लुक को लेकर काफी ट्रोल हुईं। इस दौरान उन्होंने पर्पल कलर के डिजाइनर गाउन के साथ अपने होंठों को भी बैंगनी कर लिया था। लोगों ने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के होंटों पर बैंगनी रंग की लिपिस्टिक को लेकर खूब मजाक बनाया। सलमान और विवेक के बाद ऐश्वर्या का नाम ऋतिक के साथ भी एक विवाद में जुड़ा। इस विवाद में ऐश्वर्या का नाम तब आया जब वह धूम 2 की शूटिंग में बिजी थीं और तभी उनके अभिषेक के साथ रिलेशशिप की खबरें जोरों पर थी। इसी दरमियान अमिताभ ने यशराज स्टूडियो में ऐश को ऋतिक के साथ किस करते हुए देख लिया। दरअसल, इस दौरान अमिताभ बच्चन को यशराज स्टूडियो में एक एक्सक्लूसिव प्रिव्यू में बुलाया गया था और तभी उन्होंने अपनी होने वाली बहु का लिप-लॉक सीन देख लिया। मीडिया में ऐसी भी खबरें आई थीं कि अमिताभ ने ऐश और ऋतिक के सीन को फिल्म से निकालने को कहा था। -
ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में फेमस हैं लेकिन आपको यह भी मालूम होना चाहिए कि मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश बॉडी शेमिंग का भी शिकार हो चुकी हैं।
-
जब उन्होंने अराध्या को जन्म दिया था तब उन्हें बॉडी शेमिंग का भी शिकार होना पड़ा।
-
ऐश्वर्या अब भी उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं जितनी की पहले।
-
फिलहाल ऐश्वर्या तमाम विवादों से दूर अपनी बेटी की परवरिश में बिजी हैं।
-
वह अपने पति अभिषेक और बेटी के साथ काफी खुश हैं।
