-
एक्टर रितेश देशमुख, विवेक ओबरोय और आफताब शिवदासानी की फिल्म ग्रेट ग्रेंड मस्ती के ट्रेलर ने लोगों के सामने आते ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। 'मस्ती सीरीज' की इस अगली फिल्म को देखकर टि्वटर पर जहां कुछ लोग अच्छे रिएकशन दे रहे हैं वहीं ज्यादातर लोग इस फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड को निशाना बना रहे हैं। देखिए लोग कैसे-कैसे ट्वीट कर रहे हैं-
-
सबसे पहले रितेश देशमुख ने ट्रेलर आने की जानकारी दी थी। (सोर्स-टि्वटर)
-
अक्षय खन्ना नाम के टि्वटर अकाउंट से लिखा गया, 'पहलाज निहलानी आपके लिए नया काम आ गया है। देखते हैं कितना काटोगे।'(सोर्स-टि्वटर)

इस ट्वीट में लिखा गया, 'मुझे पक्का पता है कि ग्रेंड मस्ती को बिना किसी कट और विरोध के पास कर दिया जाएगा।'(सोर्स-टि्वटर) -
एक और फिल्म आ रही है जिसमें अश्लील मजाक किए गए हैं। मैं इंतजार नहीं कर सकती।(सोर्स-टि्वटर)
-
इस ट्वीट में रितेश देशमुख पर निशाना साधते हुए लिखा गया है, 'रितेश देशमुख की ग्रेंड मस्ती आ रही है। वह रितेश जिसने तन्मय भट्ट को महिलाओं की इज्जत करने का पाठ पढ़ाया था।'(सोर्स-टि्वटर)
-
इस ट्वीट में आप के नेता आशुतोष को घसीटा गया है। लिखा है, 'मैं सोच रहा हूं कि ग्रेंड मस्ती देखकर आशुतोष उसका रिव्यू लिखें और बीजेपी और मोदी का रेफरेंस भी दें।'(सोर्स-टि्वटर)