-
गूगल हर साल सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली चीजों की लिस्ट शेयर करता है। इसमें एक सेक्शन फूड का भी होता है। इस बार भी गूगल ने फूड आइटम्स की लिस्ट तैयार की है, जिसकी रेसिपी लोगों साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च की है। लेकिन खास बात ये है कि गूगल सर्च में जिन रेसिपी को सर्च किया गया है उसमें सबसे ज्यादा भारत के व्यंजन हैं। चलिए आपको बताते हैं 2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई रेसिपी के बारे में।
-
Mango Pickle Recipe
पहले नंबर पर है आम का अचार। कच्चे आम से बना अचार गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। -
Beach Cocktail Recipe
दूसरे नंबर पर है समुद्र किनारे यानी बीच पर पी जाने वाली कॉकटेल ‘सेक्स ऑन दे बीच’। यह एक तरह की अल्कोहलिक कॉकटेल है जिसमें वोदका, आड़ू श्नैप्स, संतरे का रस और क्रैनबेरी जूस होता है। -
Panchamrit Recipe
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पंचामृत का नाम है। भारत के कई घरों में पूजा-पाठ के समय इसे भगवान को अर्पित कर पीया जाता है। यह दूध, दही, शहद, घी और चीनी को मिलाकर बनाया जाता है। -
Hakusai Recipe
होकुसाई जापान में बनाया जाने वाला एक अचार है जो पत्तागोभी से बनाया जाता है। -
Dhaniya Panjiri Recipe
धनिया पंजीरी भी भगवान को चढ़ाया जाने वाला एक प्रकार का प्रसाद है। यह गूगल पर पांचवी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली रेसिपी है। -
Karanji Recipe
महाराष्ट्र में गुजिया को करंजी कहा जाता है। यह एक प्रकार का मीठा पकवान है जो मैदे और खोया से बनाया जाता है। -
Thiruvathirai Kali Recipe
तिरुवथिराई काली भी भगवान को अर्पित किया जाने वाला एक प्रकार का मीठा व्यंजन है। इसे चावल और दाल को दरदरा पीसकर और गुड़ की चाशनी में उबालकर बनाया जाता है। -
Ugadi Pachadi Recipe
उगादी पचड़ी दक्षिण भारत में बनाया जाने वाला एक डिश है जो फलस काटने की खुशी में उगादी पर्व पर बनाया जाता है। यह कच्चा आम, इमली, गुड़, नीम के फूल, नमक और लाल मिर्च मिलाकर बनाया जाता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठी-तीखा होता है। -
Kolukattai Recipe
कोलुकट्टई को कोझुकट्टई के नाम से भी जाना जाता है, यह एक प्रकार की मिठाई है जो ज्यादातर गणेश चतुर्थी के अवसर पर बनाई जाती है। इसे चावल के आटे, नारियल और गुड़ की स्टफिंग से बनाया जाता है। -
Rava Ladoo Recipe
रवा लड्डू गूगल पर दसवीं सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली रेसिपी है। यह एक प्रकार की मिठाई है जो सबसे ज्यादा दक्षिण भारत में बनाई जाती है। इसे सूजी, चीनी, घी, काजू और किशमिश को मिलाकर बनाया जाता है।
(Photos Source: Pexels And Freepik)
(यह भी पढ़ें: फर्जी से असुर 2 तक, ये हैं साल 2023 की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज)