-

हर साल कुछ खाने-पीने की चीजें अचानक दुनिया भर में ट्रेंड करने लगती हैं हैं। 2025 में भी ऐसा ही हुआ। लोगों ने गूगल पर कुछ खास रेसिपीज ढूंढी और इन्हें घर पर बनाना पसंद किया। आइए जानते हैं 2025 में सबसे ज्यादा सर्च हुई 10 फूड और ड्रिंक रेसिपीज और क्यों ये इतना पसंद की गईं। (Photo Source: Pexels)
-
Hot Honey
चिली-इंफ्यूज़्ड इस हनी ने दुनिया को एक नया फ्लेवर चखाया। चिली और शहद का यह कॉम्बिनेशन स्वाद में ‘स्विसी’ (मिठास + तीखापन) देता है। इसे फ्राइड चिकन, पिज़्ज़ा, सब्जियों और चीज बोर्ड्स पर डाला जाता है।
ट्रेंड का कारण: 2025 में KFC और McDonald’s जैसी बड़ी फास्ट-फूड चेन के मेन्यू में Hot Honey फ्लेवर आने से यह ग्लोबल सेंसेशन बन गया। TikTok पर लाखों वीडियो ने इसे साल की सबसे ज्यादा सर्च की गई रेसिपी बना दिया। (Photo Source:Freepik) -
Marry Me Chicken
यह टस्कन स्टाइल चिकन डिश है, जिसमें सन-ड्राइड टोमैटो, लहसुन, पार्मेजान और हर्ब्स का इस्तेमाल होता है। यह क्रीमी चिकन स्किलेट डिश नाम की तरह ही रोमांटिक, और स्वाद में लाजवाब होती है।
ट्रेंड का कारण: सोशल मीडिया पर इसकी ‘proposal-worthy’ कहानी और आसान रेसिपी ने इसे 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा सर्च की गई डिश बना दिया। सोशल मीडिया पर लोग मजाक में कहते, ‘ये खाओ तो शादी के प्रपोजल’ मिल जाएं’। डेट नाइट्स और फैमिली डिनर्स की यह पहली पसंद रही। (Photo Source:Freepik) -
Chimichurri
यह अर्जेंटीना की हर्ब सॉस है, जिसमें पार्सली, लहसुन, सिरका, ऑलिव ऑयल और चिली फ्लेक्स मिलते हैं। यह सॉस बिना पकाए बन जाता है और हर डिश में तेजी से फ्लेवर बढ़ाता है। आमतौर पर ग्रिल्ड मीट के साथ परोसी जाती है।
ट्रेंड का कारण: 2025 में हेल्दी, फ्रेश और ‘effortless flavor’ की मांग बढ़ने से लोग इसे ग्रिल्ड मीट, सैल्मन, रोस्टेड वेजिटेबल्स और ग्रेन बाउल्स पर खूब इस्तेमाल करने लगे। (Photo Source:Unsplash) -
Chia Pudding
चिया सीड्स से बनने वाली यह पुडिंग हेल्दी और जल्दी बनने वाली नाश्ते की डिश है। इसमें फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 भरपूर होते हैं। दूध या प्लांट-बेस्ड मिल्क में इन्हें रातभर भिगोकर बना pudding आसान, हेल्दी और टेस्टी बनती है।
ट्रेंड का कारण: स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आसानी से बनने वाला नाश्ता बनाना लोगों को पसंद आया। इंस्टाग्राम पर भी यह बहुत वायरल हुआ। डॉक्टरों ने इसे हार्ट-फ्रेंडली बताया, इसलिए यह फिटनेस वाली रेसिपी खूब खोजी गई। (Photo Source: Pexels) -
White Chicken Chili
इसमें बीफ की जगह चिकन, और रेड बीन की जगह व्हाइट बीन और ग्रीन चिलीज का इस्तेमाल होता है। यह लाइट, प्रोटीन-रिच कड़ाके की सर्दियों और व्यस्त दिनों के लिए परफेक्ट डिश है।
ट्रेंड का कारण: स्लो कुकर और प्रेशर कुकर में बनने वाली आसान वन-पॉट रेसिपीज की बढ़ती डिमांड ने इसे 2025 की टॉप हेल्दी कम्फर्ट डिश बना दिया। (Photo Source:Freepik) -
Lasagna Soup
क्लासिक लज़ान्या का सूप वर्जन! इसमें वही पास्ता, चीज, टमाटर, मीट और रिच सॉस से तैयार किया जाता है। ये आसानी से और कम टाइम में बन जाता है।
ट्रेंड का कारण: टमाटर, मीट, पास्ता और चीज़ के साथ तैयार होने वाला यह सूप ट्रेडिशनल फ्लेवर को फटाफट बनाने की सुविधा देता है, इसी वजह से 2025 की सबसे बड़ी ‘comfort food comeback’ डिश बनी। (Photo Source:Freepik) -
Bean Sprouts
बीन स्प्राउट्स एक सुपर हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स ऑप्शन है, जिसका सेवन आप सलाद, सैंडविच, नूडल्स या अन्य किसी भी फूड के साथ कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल अक्सर एशियन व्यंजनों में होता है
ट्रेंड का कारण: स्टिर-फ्राई और सलाद जैसी क्विक मील्स के लिए लोग 2025 में ज्यादा Fresh Veggies चुन रहे थे। Bean Sprouts क्रंची, लो-कैलोरी और न्यूट्रींट-रिच होने की वजह से सर्च लिस्ट में ऊपर आ गए। (Photo Source:Unsplash) -
Zucchini Bread
घर की बेकिंग में यह ब्रेड फिर से फैशन में आई। जुकीनी ब्रेड में सब्जी मिलाई जाती है, जिससे यह नम और स्वादिष्ट बनती है।
ट्रेंड का कारण: नॉस्टैल्जिक फ्लेवर, मॉइस्ट टेक्सचर और बच्चों को वेजिटेबल खिलाने का आसान तरीका, इसने इसे टॉप-ट्रेंडिंग बेक्ड रेसिपी बना दिया। घर पर इसकी बेकिंग आसानी से की जा सकती है। (Photo Source: Pexels) -
Bell Pepper
स्टफ्ड पेपर्स से लेकर पास्ता और सलाद तक, ये रंग-बिरंगी सब्जी (लाल, हरी, पीली, नारंगी) हर डिश में स्वाद और सुंदरता बढ़ाती हैं।
ट्रेंड का कारण: हेल्दी और आसान रेसिपीज में उपयोग होने और सोशल मीडिया पर खूबसूरत दिखने की वजह से यह टॉप-इंग्रीडिएंट्स सर्च में रहीं। (Photo Source:Unsplash) -
Roasted Chicken
जब ट्रेंड्स बदलते रहे, तब भी एक चीज स्थिर रही और वो है एक परफेक्ट रोस्टेड चिकन का स्वाद। क्लासिक और भरोसेमंद घर का खाना।
ट्रेंड का कारण: सिंपल, ऑथेंटिक और होम-कुकिंग की जड़ों से जुड़ी यह डिश 2025 में भी लोगों की टॉप पसंद बनी रही। वायरल रेसिपीज के दौर में Roasted Chicken ने साबित किया कि क्लासिक कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होते। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: दुनिया भर में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च हुई 2025 की फिल्में, देखें पूरी टॉप 10 लिस्ट)