• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • धनतेरस 2025
  • राशिफल
  • वायरल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • धनतेरस 2025
  • राशिफल
  • वायरल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. google searches that could ruin your life protect yourself from cybercrime and legal trouble

भूलकर भी Google पर सर्च न करें ये चीजें, हो सकता है फ्रॉड या जाना पड़ सकता है जेल

Things not to search on Google: आजकल इंटरनेट का उपयोग लगभग सभी लोग करते हैं और गूगल सबसे फेमस सर्च इंजन है जिसका इस्तेमाल जानकारी प्राप्त करने के लिए होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल पर कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें सर्च करना आपको भारी पड़ सकता है?

By: Archana Keshri
January 28, 2025 15:33 IST
हमें फॉलो करें
  • Google searches leading to legal trouble
    1/15

    गूगल आज के दौर में हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। हर सवाल का जवाब ढूंढने के लिए लोग गूगल का सहारा लेते हैं। हालांकि, गूगल पर हर चीज सर्च करना सुरक्षित नहीं है। (Photo Source: Pexels)

  • 2/15

    कुछ विषयों पर सर्च करना आपको कानूनी पचड़ों में डाल सकता है, यहां तक कि जेल तक भी जाना पड़ सकता है। (Photo Source: Pexels)

  • 3/15

    इसके अलावा, कुछ सर्च से आपकी व्यक्तिगत जानकारी चोरी हो सकती है और आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं गूगल पर किन चीजों को सर्च करने से बचना चाहिए। (Photo Source: Pexels)

  • 4/15

    बम और हथियार बनाने की जानकारी
    गूगल पर बम या हथियार बनाने की जानकारी सर्च करना बेहद खतरनाक हो सकता है। यह आपको सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर ला सकता है। ऐसा करना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा भी है। अगर आप ऐसा करते पाए गए, तो आपको कड़ी सजा दी जा सकती है। (Photo Source: Pexels)

  • 5/15

    गर्भपात से जुड़ी जानकारी
    भारत में गैर-कानूनी तरीके से गर्भपात कराने या इससे जुड़ी जानकारी सर्च करना अपराध की श्रेणी में आता है। गर्भपात के बारे में जानकारी लेने पर आपको कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। (Photo Source: Pexels)

  • 6/15

    जन्म से पहले लिंग परीक्षण
    भारत में जन्म से पहले बच्चे का लिंग जानना गैरकानूनी है। अगर आप गूगल पर लिंग परीक्षण से जुड़ी जानकारी खोजते हैं, तो यह आपको जेल की सजा दिला सकता है। ऐसा करना PCPNDT Act 1994 के तहत अपराध है। (Photo Source: Pexels)

  • 7/15

    क्राइम से जुड़ी योजना बनाना
    अगर आप किसी अपराध को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए गूगल पर सर्च करते हैं, तो सुरक्षा एजेंसियां आपकी गतिविधियों पर नजर रख सकती हैं। यदि आप दोषी पाए गए, तो आपको जेल हो सकती है। (Photo Source: Pexels)

  • 8/15

    बाल शोषण या चाइल्ड पोर्नोग्राफी
    भारत में चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना, शेयर करना या सर्च करना सख्त गैरकानूनी है। ऐसा करने पर पास्को एक्ट के तहत आपको 5 से 7 साल तक की सजा और भारी जुर्माना हो सकता है। (Photo Source: Pexels)
    (यह भी पढ़ें: बहुत चाव से खाते होंगे भारत की राष्ट्रीय मिठाई ‘जलेबी’, नहीं जानते होंगे किस देश की है देन)

  • 9/15

    पायरेटेड मूवी या वीडियो
    गूगल पर फ्री मूवी डाउनलोड या पायरेटेड वीडियो सर्च करना सिनेमेटोग्राफी एक्ट 1952 के तहत अपराध है। ऐसा करने पर आपको 3 साल की जेल और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। (Photo Source: Pexels)

  • 10/15

    हैकिंग या अवैध कंटेंट
    गूगल पर हैकिंग, स्पैम या अन्य अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी सर्च करना आपको कानूनी मुश्किलों में डाल सकता है। इससे न केवल आपकी गोपनीयता खतरे में पड़ सकती है, बल्कि यह दूसरों के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। (Photo Source: Pexels)

  • 11/15

    पीड़िता की पहचान उजागर करना
    किसी महिला पीड़िता का नाम या फोटो शेयर करना भारतीय कानून के तहत सख्त मना है। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे मामलों में साफ निर्देश दिए हैं। ऐसा करने पर जेल और जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। (Photo Source: Pexels)

  • 12/15

    बैंक कस्टमर केयर नंबर
    गूगल पर बैंक कस्टमर केयर नंबर सर्च करना जोखिम भरा हो सकता है। कई बार फर्जी नंबर गूगल पर लिस्ट किए जाते हैं, जिनके जरिए साइबर अपराधी आपकी बैंक डिटेल्स चुराकर धोखाधड़ी कर सकते हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 13/15

    थर्ड पार्टी ऐप्स या सॉफ्टवेयर
    गूगल पर सर्च करके किसी थर्ड पार्टी ऐप या सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना खतरनाक हो सकता है। इससे आपके डिवाइस में वायरस आ सकता है या आपकी पर्सनल जानकारी चोरी हो सकती है। (Photo Source: Pexels)

  • 14/15

    गूगल का इस्तेमाल करते समय हमेशा सतर्क रहें। अवैध और संदिग्ध चीजों को सर्च करने से बचें, क्योंकि यह आपको कानूनी और पर्सनल दोनों तरह की परेशानी में डाल सकता है। (Photo Source: Pexels)

  • 15/15

    गूगल पर केवल वही सर्च करें, जो जरूरी हो और जो कानून के दायरे में आता हो। अपनी ऑनलाइन गतिविधियों को सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्वक करें। (Photo Source: Pexels)
    (यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष से रात में कुछ ऐसा दिखता है महाकुंभ, NASA के एस्ट्रोनॉट ने जारी की तस्वीरें)

TOPICS
Google
google app
Google Chrome
Google News
google search
the search engine
+ 2 More
अपडेट
क्या स्थायी युद्धविराम होगा? कतर वार्ता के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान तत्काल सीजफायर पर सहमत
Aaj Ka Ank Jyotish 19 October 2025: किसका दिन रहेगा लकी और किसे झेलनी पड़ेगी परेशानी, जानें दैनिक अंक राशिफल
IND vs AUS Today Match: रोहित-विराट पर होगी नजर, शुभमन गिल की कप्तानी की परीक्षा; देखें लाइव अपडेट्स
Aaj Ka Rashifal 19 October 2025: आज इन 3 राशियों का चमक उठेगा भाग्य, अपार पैसे के साथ पद- प्रतिष्ठा मिलने के योग, जानिए दैनिक राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 19 October 2025: लव लाइफ में रोमांस का लगेगा तड़का या होगी कोई उलझन? जानें दैनिक लव राशिफल
IND vs AUS 1st ODI Live Streaming: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे का लाइव सीधा प्रसारण, ऐसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
युसुफ पठान ने बताया अदीना मस्जिद का शाही इतिहास, BJP बोली- वो तो मंदिर है
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मामले में ये बड़ा कदम उठा सकते हैं CM उमर अब्दुल्ला
रामविलास पासवान ने बहन को दहेज में दी थी साइकिल, फिर उस पर बैठकर किया था चुनाव प्रचार, भाई पशुपति पारस ने सुनाई कहानी
कांग्रेस ने बिहार के लिए जारी की एक और सूची, 5 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
Bigg Boss 19: ‘मजाक के नाम पर बदतमीजी…’ वीकेंड का वार में शहबाज पर भड़के सलमान खान
फोटो गैलरी
8 Photos
‘कांतारा: चैप्टर 1’ की सफलता के बाद दुनिया के सबसे पुराने मुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे ऋषभ शेट्टी
17 hours agoOctober 18, 2025
10 Photos
Govardhan Puja 2025: गाय के गोबर से ऐसे बनाएं भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन पर्वत, यहां देखें आसान आइडियाज
12 hours agoOctober 18, 2025
9 Photos
Dhanteras Shopping Guide: धनतेरस पर भूलकर भी ना खरीदें ये 7 चीजें, वरना बढ़ जाएगा दुर्भाग्य और रुक जाएगी समृद्धि
21 hours agoOctober 18, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US