-
गूगल आज के दौर में हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। हर सवाल का जवाब ढूंढने के लिए लोग गूगल का सहारा लेते हैं। हालांकि, गूगल पर हर चीज सर्च करना सुरक्षित नहीं है। (Photo Source: Pexels)
-
कुछ विषयों पर सर्च करना आपको कानूनी पचड़ों में डाल सकता है, यहां तक कि जेल तक भी जाना पड़ सकता है। (Photo Source: Pexels)
-
इसके अलावा, कुछ सर्च से आपकी व्यक्तिगत जानकारी चोरी हो सकती है और आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं गूगल पर किन चीजों को सर्च करने से बचना चाहिए। (Photo Source: Pexels)
-
बम और हथियार बनाने की जानकारी
गूगल पर बम या हथियार बनाने की जानकारी सर्च करना बेहद खतरनाक हो सकता है। यह आपको सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर ला सकता है। ऐसा करना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा भी है। अगर आप ऐसा करते पाए गए, तो आपको कड़ी सजा दी जा सकती है। (Photo Source: Pexels) -
गर्भपात से जुड़ी जानकारी
भारत में गैर-कानूनी तरीके से गर्भपात कराने या इससे जुड़ी जानकारी सर्च करना अपराध की श्रेणी में आता है। गर्भपात के बारे में जानकारी लेने पर आपको कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। (Photo Source: Pexels) -
जन्म से पहले लिंग परीक्षण
भारत में जन्म से पहले बच्चे का लिंग जानना गैरकानूनी है। अगर आप गूगल पर लिंग परीक्षण से जुड़ी जानकारी खोजते हैं, तो यह आपको जेल की सजा दिला सकता है। ऐसा करना PCPNDT Act 1994 के तहत अपराध है। (Photo Source: Pexels) -
क्राइम से जुड़ी योजना बनाना
अगर आप किसी अपराध को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए गूगल पर सर्च करते हैं, तो सुरक्षा एजेंसियां आपकी गतिविधियों पर नजर रख सकती हैं। यदि आप दोषी पाए गए, तो आपको जेल हो सकती है। (Photo Source: Pexels) -
बाल शोषण या चाइल्ड पोर्नोग्राफी
भारत में चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना, शेयर करना या सर्च करना सख्त गैरकानूनी है। ऐसा करने पर पास्को एक्ट के तहत आपको 5 से 7 साल तक की सजा और भारी जुर्माना हो सकता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: बहुत चाव से खाते होंगे भारत की राष्ट्रीय मिठाई ‘जलेबी’, नहीं जानते होंगे किस देश की है देन) -
पायरेटेड मूवी या वीडियो
गूगल पर फ्री मूवी डाउनलोड या पायरेटेड वीडियो सर्च करना सिनेमेटोग्राफी एक्ट 1952 के तहत अपराध है। ऐसा करने पर आपको 3 साल की जेल और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। (Photo Source: Pexels) -
हैकिंग या अवैध कंटेंट
गूगल पर हैकिंग, स्पैम या अन्य अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी सर्च करना आपको कानूनी मुश्किलों में डाल सकता है। इससे न केवल आपकी गोपनीयता खतरे में पड़ सकती है, बल्कि यह दूसरों के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। (Photo Source: Pexels) -
पीड़िता की पहचान उजागर करना
किसी महिला पीड़िता का नाम या फोटो शेयर करना भारतीय कानून के तहत सख्त मना है। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे मामलों में साफ निर्देश दिए हैं। ऐसा करने पर जेल और जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। (Photo Source: Pexels) -
बैंक कस्टमर केयर नंबर
गूगल पर बैंक कस्टमर केयर नंबर सर्च करना जोखिम भरा हो सकता है। कई बार फर्जी नंबर गूगल पर लिस्ट किए जाते हैं, जिनके जरिए साइबर अपराधी आपकी बैंक डिटेल्स चुराकर धोखाधड़ी कर सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
थर्ड पार्टी ऐप्स या सॉफ्टवेयर
गूगल पर सर्च करके किसी थर्ड पार्टी ऐप या सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना खतरनाक हो सकता है। इससे आपके डिवाइस में वायरस आ सकता है या आपकी पर्सनल जानकारी चोरी हो सकती है। (Photo Source: Pexels) -
गूगल का इस्तेमाल करते समय हमेशा सतर्क रहें। अवैध और संदिग्ध चीजों को सर्च करने से बचें, क्योंकि यह आपको कानूनी और पर्सनल दोनों तरह की परेशानी में डाल सकता है। (Photo Source: Pexels)
-
गूगल पर केवल वही सर्च करें, जो जरूरी हो और जो कानून के दायरे में आता हो। अपनी ऑनलाइन गतिविधियों को सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्वक करें। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष से रात में कुछ ऐसा दिखता है महाकुंभ, NASA के एस्ट्रोनॉट ने जारी की तस्वीरें)
