-
आज गणेश चतुर्थी है। देशभर में त्योहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरे महाराष्ट्र, खासतौर पर मुंबई में गणपति पूजा पर लोगों का जोश देखते बनता है। बॉलीवुड सेलेब्स भी गणपति पूजा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। सलमान खान का नाम इस फेहरिस्त में प्रमुखता से लिया जाता है। वह अपने घर पर गणपति बिठाते हैं और धूमधाम से गणेश पूजा मनाते हैं।
-
सलमान खान के घर में लगभग हर कोई भगवान गणेश में गहरी आस्था रखता है।
-
शाहरुख खान भी लगभग हर साल अपने घर पर गणपति बिठाते हैं। जिस साल वह नहीं बिठाते वह मुंबई के चर्चित गणेश पूजा पंडाल में दर्शन करते नजर आते हैं।
-
गणपति के भक्तों में सैफ अली खान का नाम भी शुमार है।
-
सैफ अली खान की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान को भी कई बार गणेश पूजा करते देखा गया है।
-
एक्ट्रेस सोहा अली खान भी भगवान गणेश में आस्था रखती हैं।
-
कैटरीना कैफ भी गणेश पूजा के दौरान गणपति दर्शन जरूर करती हैं।
-
नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी गणेश पूजा में आस्था रखते हैं। (Photos: Social Media)
