-
भारत जी 20 शिखर वार्ता (G 20 Summit) के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है। इस सम्मेलन का काउंटडाउन भी शुरू हो चुका है। विदेशी मेहमानों का आने का सिलसिला जारी है। 9 और 10 सितंबर को जी 20 देशों की शिखर वार्ता होनी है।
-
बैठक देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में होगी। पूरे वेन्यू को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।
-
सरकार की कोशिश है कि बैठक में आए विदेशी मेहमानों के सत्कार में कोई कमी ना रह जाए। कोशिश ये भी है कि विदेशी मेहमानों को भारतीय संस्कृति से रूबरू करवाया जाए।
-
मेहमानों को सोने की परत चढ़े चांदी के बर्तनों में खाना परोसा जाएगा। ये बर्तन बेहद खास हैं।इनमें भारत की संस्कृति और विरासत की झलक देखने को मिलेगी
-
3 पीढ़ियों से बर्तन बनाने का काम कर रही जयपुर की कंपनी ने इन्हें तैयार किया है। इस कंपनी का कहना है कि उनके बर्तनों में पूरे भारत की झलक नजर आती है उनकी कोशिश रहेगी कि विदेशी मेहमानों को भारत की झलक एक टेबल पर नजर आए।
-
मेक इन इंडिया की थीम पर बने इन खास बर्तनों में जयपुर, उदयपुर, बनारस से लेकर कर्नाटक तक की नक्काशी की गई है।
-
राजधानी दिल्ली के उन 11 होटलों में कंपनी ने वहां की डिमांड के हिसाब से ये बर्तन भेजे हैं। इन्ही बर्तनों में होटल वाले वहां ठहरे जी 20 के विदेशी मेहमानों को अपने यहां पके पकवान परोसेंगे।
-
ऐसे बर्तनों ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी दिल जीता था। वो भारत से जाते वक्त कुछ बर्तन साथ ले भी गए थे। (All Photos: PTI)
