-
Coronavirus के कारण दुनिया में जो हालात बने हैं उसने लोगों को चारदीवारी के अंदर ही कैद कर दिया है। ऐसे में कई लोगों को मानसिक दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। हाल ही में हॉलीवुड स्टार सेलेना गोम्ज ने इस बात का खुलासा किया कि वह इतनी तनाव में आ गईं कि उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर की समस्या हो गई है।
-
बाईपोलर डिसऑर्डर एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसमें मरीज को जबरदस्त मूड स्विंग होते हैं। इससे पीड़ित होकर लोग भावनात्मक स्तर पर काफी हाई(हाइपोमेनिया) या काफी लो(डिप्रेशन) महसूस करते हैं। इस मानसिक बीमारी के कारण पीड़ित की हालत काफी खराब हो जाती है। भारत में रॉकस्टार हनी सिंह से लेकर एक्ट्रेस शमा सिकंदर तक बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रसित रह चुके हैं।
-
साल 2015 हनी सिंह की जिंदगी का सबसे बुरा साल था। वह तनाव के कारण अकेले रहने लगे थे। उन्होंने खुद इस बात को कबूला भी कि वो समय उनकी लाइफ का सबसे बुरा दौर था।
-
हनी सिंह ने बताया था कि वे परिवार वालों से भी कट गए थे। किसी से बात नहीं करते थे और अपने कमरे से भी नहीं निकलते थे।
-
अपना हाल बयां करते हुए हनी सिंह ने बताया था कि जो शख्स बीस हजार की भीड़ में परफॉर्म करता था वो 4-5 लोगों के सामने भी परेशान होने लगता। बकौल हनी सिंह कुछ ऐसी हालत कर देता है बाईपोलर डिसऑर्डर ।
-
टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर भी बाइपोलर डिसऑर्डर का दंश झेल चुकी हैं। शमा ने बताया था कि एक साल तो वह समझ ही नहीं पाईं कि उनको आखिर हो क्या रहा है। वह हमेशा परेशान और डार्क फील करती थी।
-
उस दौर को याद कर शमा ने बताया था कि, 'मुझे अपनी हालत का कोई कारण नहीं पता था लेकिन मैं बेहद दिशाहीन महसूस कर रही थी। मैं हमेशा नाउम्मीद रहती थी और कई बार रात को सोते-सोते उठ जाती और बिना किसी कारण रोने लगती थी।'