-

राजकपूर और नर्गिस से लेकर शाहरुख खान और काजोल तक, बॉलीवुड में तमाम सुपरहिट जोड़ियां रहीं जिन्हें हर बार दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। जब भी ये जोड़ियां एक साथ पर्दे पर दिखीं फिल्में सुपरहिट साबित हुईं। हालांकि बहुत सी एसी जोड़ियां भी रहीं जिनकी पहली फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन वो फिर दोबारा कभी साथ में पर्दे पर नजर नहीं आए। आइए डालते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही 6 जोड़ियों पर नजर:
-
साल 1995 में बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना ने फिल्म बरसात से एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म सुपरहिट रही। दोनों को बतौर जोड़ी भी खूब सराहा गया। मगर पता नहीं क्यों ये दोनों कलाकार दोबारा कभी एक साथ फिल्म में नजर नहीं आए।
-
आमिर खान और ग्रेसी सिंह की जोड़ी लगान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में खूब पसंद की गई। हालांकि लगान ही इन दोनों की साथ में पहली औऱ आखिरी फिल्म रही।
-
संजय दत्त के साथ भी ग्रेसी सिंह ने एक ही फिल्म की। फिल्मी थी मुन्ना भाई एमबीबीबीएस। ये सुपरहिट फिल्म देने के बाद भी संजय और ग्रेसी ने कभी दोबारा साथ में काम नहीं किया।
-
महिमा चौधरी ने शाहरुख खान के साथ परदेस से अपना डेब्यू किया था। सुभाष घई की ये फिल्म और जोड़ी दोनों सुपरहिट साबित हुई। लेकिन फिर कभी महिमा और शाहरुख की जोड़ी पर्दे पर नहीं दिखी।
-
सलमान खान के करियर की बतौर लीड हीरो पहली फिल्म मैंने प्यार किया ने सफलता के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। भाग्यश्री के साथ उनकी जोड़ी की चर्चा आज भी होती है। लेकिन ये दोनों दोबारा कभी साथ में किसी फिल्म में नजर नहीं आए।
-
ट्विंकल खन्ना भी सलमान खान के साथ 1998 में जब प्यार किसी से होता है जैसी हिट फिल्म दे चुकी हैं। हालांकि दोबारा दोनों एक साथ किसी और फिल्म में नजर नहीं आए। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/from-sushmita-sen-to-tabu-bollywood-actresses-who-never-got-married/1410188/">लोगों के दिलों पर राज करने वालीं ये 5 एक्ट्रेसेज नहीं बन पाईं सुहागन, आज तक हैं कुंवारी</a>