-
अकसर देखा गया है कि बॉलीवुड की फिल्में हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों से इंस्पायर होती हैं। कई बार इस तरह के आरोप भी लगे हैं कि बॉलीवुड ने हॉलीवुड की पूरी कहानी चुराकर फिल्म बना दी है। बॉलीवुड पर आरोप फिल्मों के पोस्टर चुराने से लेकर म्यूजिक चुराने तक के लगे हैं। हालांकि कई मौकों पर हॉलीवुड ने भी बॉलीवुड की कहानियां चुराकर उनपर फिल्म बनाई है। ऐसी ही एक हॉलीवुड फिल्म साल 2013 में आई थी। फिल्म का नाम था A Common Man. ये फिल्म 2008 में आई बॉलीवुड फिल्म A Wednesday की कॉपी थी। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ और फिल्मों के बारे में:
-
2012 में आयुष्मान खुराना की डेब्यू फिल्म विक्की डोनर रिलीज हुई थी। इसके अगले साल ही हॉलीवुड में डिलीवरी मैन के नाम से इसी कहानी पर फिल्म बनी।
-
2007 में रिलीज हुई करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म जब वी मेट की कहानी पर 2010 में हॉलीवुड में Leap year नाम से फिल्म बनी।
-
2005 में सलमान खान स्टारर मैंने प्यार क्यों किया रिलीज हुई थी जो सुपरहिट रही थी। इसके 6 साल बाद इसी कहानी पर हॉलीवुड फिल्म Just Go With it बनी।
-
1993 में रिलीज हुई शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म डर की कहानी पर हॉलीवुड ने 1996 में Fear नाम से फिल्म बनाई थी।
-
आमिर खान की फिल्म रंगीला साल 1995 में रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट थी। इसके 8 साल बाद 2003 में हॉलीवुड में इसी कहानी पर फिल्म बनी जिसका नाम था Win A Date With Tad Hamilton