-
देश में इन दिनों शराब को लेकर काफी बहस छिड़ी हुई है। लॉकडाउन में 40 दिनों तक शराब के ठेके बंद थे। 4 मई को जैसे ही ठेके खुले लोगों की कतारें देख सबके होश उड़ गए। हालांकि शराब के नशे में कई बॉलीवुड स्टार भी हंगामा काट चुके हैं। आइए जानते हैं किस-किस का नाम इस लिस्ट में है शामिल:
-
संजय दत्त कई दफे बॉलीवुड पार्टियों में शराब के नशे में नजर आ चुके हैं। कई बार तो वह नशे में मीडियावालों से भी उलझते देखे जा चुके हैं।
-
सलमान भी नशे में कई बार बवाल काट चुके हैं। साल 2002 में ड्रंक एंड ड्राइव केस में उनका नाम आया तो 2008 में कैटरीना की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान से लड़ाई भी हो गई थी।
-
साल 2012 में शाहरुख खान पर आरोप लगा कि वह नशे में मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में सुरक्षाकर्मियों से उलझ गए थे।
-
शराब के नशे में कपिल शर्मा ने भी कई बार बवाल काटा। नशे में वह सुनील ग्रोवर पर जूता फेंक बैठे थे। तब से ही इन दोनों दोस्तों के रास्ते अलग हो गए। वह एक बार नशे में एक पत्रकार को भी भद्दी गालियां देने के कारण विवादों में आए थे।
-
मीका सिंह ने अपनी बर्थडे पार्टी में नशे में राखी सावंत को स्मूच कर दिया था। राखी ने उसपर खूब बवाल काटा था।