-
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में हर साल कई नए चेहरे एंट्री मारते हैं। इनमें से कुछ स्टारकिड्स होते हैं तो कुछ ऐसे भी होते हैं जिनका बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं होता। हर साल की तरह साल 2020 में भी कई नए चेहरे इंडस्ट्री में दाखिल होने जा रहे हैं। अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला भी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। वह फिल्म 'जवानी जानेमन' में सैफ अली खान के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में तब्बू भी प्रमुख भूमिका में हैं। आलिया के अलावा देखते हैं और कौन सी एक्ट्रेसेज 2020 में अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।
-
कैटरीना कैफ की बहन भी बॉलीवुड में एंट्री मार रही हैं। इसाबेल कैफ करण भूटानी की फिल्म 'क्वथा' से अपना डेब्यू करेंगी।
-
मिस यूनिवर्स 2017 मानुषी छिल्लर चंद्रप्रकाश द्विवेदी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'पृथ्वीराज' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में उनके अपोजिट अक्षय कुमार हैं।
-
टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा फिल्म 'चेहरे' से अपनी फिल्मी पारी का आगाज कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी हैं।
शालिनी पांडे साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। साल 2020 में वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' से अपना बॉलावुड डेब्यू कर रही हैं। -
साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। वह 2020 में अजय देवगन के साथ फिल्म 'मैदान' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।