नरेंद्र मोदी कैबिनेट में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वित्त मंत्री से लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री तक हर जगह महिलाओं का कद बढ़ा है। मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 7 जुलाई को किया था जिसमें महिला मंत्रियों को भी तवज्जो दी गई थी। आज हम उन महिला मंत्रियों की शैक्षणिक योग्यता के बारे में बात करेंगे। निर्मला सीतारमण- देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने साल 1984 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ फिलॉसफी की थी। (चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी गई है) स्मृति ईरानी- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी 12वीं पास हैं। (2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी गई है) अनुप्रिया पटेल- केंद्रीय वाणिज्य उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल एक पोस्ट ग्रेजुएट हैं। (2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी गई है) भारती पवार- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राजय मंत्री भारती पवार एक ग्रेजुएट हैं। (2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी गई है) अन्नपूर्णा देवी- अन्नपूर्णा देवी एक पोस्ट ग्रेजुएट हैं। मौजूदा वक्त में वो शिक्षा राज्य मंत्री हैं। (2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी गई है) शोभा करंदलाजे- शोभा करंदलाजे एक पोस्ट ग्रेजुएट हैं। मौजूदा वक्त में वो कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। (2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी गई है) मीनाक्षी लेखी- मीनाक्षी लेखी एक ग्रेजुएट हैं। उन्होंने लॉ की पढ़ाई की है। मौजूदा वक्त में वो विदेश राज्य मंत्री हैं। (2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी गई है) दर्शना जरादोश- केंद्रीय रेल और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरादोश एक ग्रेजुएट हैं। (2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी गई है) प्रतिमा भौमिक- केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक एक ग्रेजुएट हैं। (2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी गई है) रेणुका सिंह- रेणुका सिंह 12वीं पास हैं। मौजूदा वक्त में रेणुका जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। (2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी गई है) साध्वी निरंजन ज्योति- साध्वी निरंजन ज्योति भी 12वीं पास हैं। मौजूदा वक्त में वो ग्रामीण विकास राज्य मंत्री हैं। (2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी गई है) (All Images: PTI, Twitterand Indian Express Archieve)
