-

क्रिकेट दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाले खेल है। यह खेल पूरी तरह से रोमांच से भरा हुआ होता है। एक तरफ जहां बल्लेबाजी कर रही टीम ज्यादा से ज्यादा रन स्कोर करने की कोशिश करती है तो वहीं दूसरी तरफ गेंदबाजी कर रही टीम कम ओवरों में ही टीम को समेटना चाहती है। इस खेल में सबसे ज्यादा मजा तब आता है जब आपका पसंदीदा बल्लेबाज छक्का जड़े या आपका पसंदीदा गेंदबाज विकेट चटकाए। आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।
शाहिद अफरीदी- वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है। अफरीदी ने 398 मैचों में खेलते हुए 351 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल- वेस्टइंडीज के धुंआधार बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। क्रिस गेल ने 301 मैचों में खेलते हुए 331 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। सनथ जयसूर्या- सनथ जयसूर्या का नाम देश के दिग्गज क्रिकेटरों में शामिल है। उन्होंने 433 वनडे पारियों में खेलतु हुए 270 छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा- टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आता है। उन्होंने अब तक 224 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 244 छक्के लगाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी- टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ओऔर मिस्टर कुल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 350 मैच खेलते हुए 229 छक्के लगाए हैं। (All Images Indian Express Archieve)