उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसके मद्देनज़र सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। उत्तर प्रदेश में हमेशा से जातिवाद की लड़ाई देखने को मिलती है। अगर वोट बैंक की बात की जाए तो इसमें लगभग 43 फीसदी वोट दलितों का है। इसको ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में कई दलित चेहरों को भी शामिल किया है। यूपी में अगर दलित चेहरों की बात की जाए तो इसमें सबसे बड़ा नाम मायावती का आता है। इसी कड़ी में आज हम आपको यूपी के कुछ दलित चेहरों के बारे में बताएंगे और जानेंगे की उनकी कुल संपत्ति कितनी है। मायावती- बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की कुल संपत्ति 87 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की सीएम रह चुकी हैं। ( यह जानकारी 2010 में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक ली गई है। सत्य पाल सिंह बघेल- आगरा से सांसद सत्य पाल सिंह बघेल की कुल संपत्ति 7 करोड़ रुपये से ज्यादा है। बघेल मौजूदा वक्त में कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। भानु प्रताप सिंह- जालौन से सांसद भानु प्रताप सिंह की कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है। मौजूदा वक्त में वो भारत सरकार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। (यह जानकारी 2019 लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक ली गई है।) कौशल किशोर- उत्तर प्रदेश के मोहन लालगंज से सांसद कौशल किशोर की कुल संपत्ति 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है। (यह जानकारी 2019 लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक ली गई है।) राम शंकर कठेरिया- इटावा से चुनकर संसद पहुंचने वाले डॉ राम शंकर कठेरिया की कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।( यह जानकारी 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक ली गई है।) विनोद कुमार सोनकर- कौशाम्बी से सासंद विनोद कुमार सोनकर की कुल संपत्ति 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। ( यह जानकारी 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक ली गई है।) (All Images: PTI and Twitter)
