-
रामायाण (Ramayan), महाभारत (Mahabharat) औऱ शक्तिमान (Shaktiman) जैसे तमाम पुराने टीवी सीरियल्स का दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण हो रहा है। एक बार फिर से लोगों के ये सीरियल्स देखने को मिल रहे हैं। 90 के दशक में बहुत से ऐसे टीवी सीरियल्स आए जो काफी पॉपुलर हुए। सिर्फ सीरियल ही नहीं बल्के उसके स्टार्स को भी खूब नाम मिला। आइए डालते हैं 90's की ऐसी ही कुछ टीवी एक्ट्रेसेज पर एक नजर जिन्होंने अपने किरदार और एक्टिंग से पूरे देश को अपना मुरीद बना लिया था।
-
Mandira Bedi: दूरदर्शन पर शांति नाम का सीरियल खूब हिट हुआ था। इसमें लीड रोल में थीं मंदिरा बेदी। आज अपनी फिटनेस के कारण चर्चा में रहने वालीं मंदिरा बेटी को तब लोग शांति के नाम से ही जानते थे।
-
Navneet Nishan: 90 के दशक में रोनी स्क्रूवाला का शो तारा भी काफी हिट था। तारा का किरदार निभाया था नवनीत निशान ने। नवनीत निशान तारा सीरियल से काफी पॉपुलर हुईं। इस सीरियल के बाद उन्हें राजा हिंदुस्तानी जैसी कई फिल्मों में भी काम मिला।
-
Kittu Gidwani: दूरदर्शन पर एक सीरियल आता था स्वाभिमान। स्वाभिमान को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। इस सीरियल की मुख्य किरदार थीं श्वेतलाना। किट्टू गिडवानी ने श्वेतलाना का रोल प्ले किया था। स्वाभिमान में काम कर किट्टू लाखों घरों में पहचानी जाने लगी थीं।
-
Shikha Swaroop: चंद्रकांता दूरदर्शन के सबसे ज्यादा हिट सीरियल्स में शुमार है। नीरजा गुलेरी के इस शो ने शिखा स्वरूप को रातों-रात स्टार बना दिया। आज भी शिखा को फैंस चंद्रकांता के तौर पर ही याद करते हैं।
-
Renuka Shahane: दूरदर्शन का शो सुरभी 11 सालों तक चला था। इस शो को रेणुका शहाणे और सिद्धार्थ काक होस्ट करते थे। इस शो ने रेणुका के करियर को नई ऊंचाइयां दीं। आगे चलकर रेणुका ने हम आपके हैं कौन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता।
-
Shefali Shah: 90 के दशक में कभी-कभी नाम के एक शो ने मनोरंजन की दुनिया को एक बेहतरीन एक्ट्रेस दी। इस एक्ट्रेस का नाम है शेफाली शाह। शो में राधिका पाठक के किरदार में शेफाली बहुत मशहूर हुईं।
