-
कहा जाता है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों की उम्र बहुत कम होती है। आमतौर पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेज का करियर चंद सालों का ही होता है। हां बॉलीवुड एक्टर्स के मामले में ऐसा नहीं है। बहुत से एक्टर्स ऐसे हैं जो दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं। हालांकि कुछ अभिनेत्रियां भी ऐसी हैं जो आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। ये अभिनेत्रियां उम्र के 50वें पड़ाव को तो पार कर चुकी हैं लेकिन उनका जलवा आज भी कायम है। आइए डालते हैं ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों पर एक नजर:
-
अपने जमाने की चर्चित अभिनेत्री नीना गुप्ता अब 60 साल की हो गई हैं। इस उम्र में भी उनका करियर बेहद सफलतापूर्वक चल रहा है। एक के बाद एक उनको फिल्में मिल रही हैं। फिल्में सुपरहिट भी हो रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान रिलीज हुई है।
-
डिंपल कपाड़िया की उम्र 62 साल की हो गई है। उनकी हेटी च्विंकल खन्ना ने भले एक्टिंग से दूरी बना ली हो लेकिन डिंपल अभी भी फिल्में कर रही हैं। डिंपल जल्द हॉलीवुड स्टार क्रिस्टोफर नोलान के साथ नजर आने वाली हैं।
-
सैफ अली खान की पूर्व पत्नी और सारा अली खान की मां अमृता सिंह भी 62 साल की हो गई हैं। वह आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं। हां ये बात और है कि वह बहुत कम फिल्मों में काम कर रही हैं।
-
1982 में फिल्म निकाह से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अर्चना पूरन सिंह 57 साल की हो गई हैं। वह अब भी फिल्में कर रही हैं। हाल ही में वह अक्षय के साथ हाउसफुल 4 में दिखी थीं। टीवी में भी अर्चना पूरन सिंह काफी सक्रिय हैं।
-
80 और 90 के दशक की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अब 52 साल की हो गई हैं। अपने जमाने की सबसे मशहूर अदाकार माधुरी अब भी एंटरटेनमेंट की दुनिया में लोगों का दिल जीत रही हैं।
-
हेमा मालिनी को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहा जाता था। हेमा अब फिल्मों में तो ना के बराबर नजर आती हैं लेकिन उनका जलवा अभी भी कायम है। वह मथुरा से बीजेपी की सांसद चुनी गई हैं। सोशल मीडिया में भी हेमा मालिनी को लाखों लोग फॉलो करते हैं।
