देश के 43 फीसदी से ज्यादा नेताओं के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं। वहीं बिहार के कई नेता ऐसे हैं जिनपर आपराधिक मुकदमों की भरमार है। बिहार में नीतीश सरकार की बात की जाए तो नीतीश सरकार के 64 फीसदी मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बिहार के उन दिग्गज नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर आपराधिक मामलों की भरमार है। लालू प्रसाद यादव- आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। (2009 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी जा रही है।) (Image: Indian Express Archieve) नीतीश कुमार- बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पर एक आपराधिक मामले दर्ज हैं। (चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी जा रही है।) (Image: Indian Express Archieve) गिरिराज सिंह- केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह पर 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। (2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी जा रही है।) (Image: Indian Express Archieve) शरद यादव- लोकतांत्रिक जनता दल पार्टी के संस्थापक शरद यादव पर 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वो पूर्व में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। (2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी जा रही है।) (Image: Social Media) अश्विनी चौबे- बिहार के बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे के खिलाफ 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।(Image: Social Media) पप्पू यादव- जन अधिकार पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष पप्पू यादव के उपर 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। (2014 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी जा रही है।) (Image: Social Media)
