-
टाइगर श्रॉफ की फिल्म Baaghi 3 का आइटम सॉन्ग Do You Love Me रिलीज हो गया है। रिलीज के साथ ही इस गाने को लेकर विवाद भी सामने आया है। ब्रिटिश इलेक्ट्रॉनिक आर्टिस्ट ट्रॉयबोई ने दावा किया है कि तनिष्क बागची द्वारा रीमिक्स किया ये गाना दरअसल उनका ओरिजिनल सॉन्ग है। इससे पहले भी फिल्मों के आइटम सॉन्ग्स काफी चर्चा में रहे हैं। उनके चर्चा का कारण अभिनेत्रियों द्वारा ली गई फीस भी थी। आइए जानते हैं बॉलीवुड के फेमस आइटम सॉन्ग्स के लिए टॉप एक्ट्रेसेज ने कितना चार्ज किया था। (ये आंकड़े इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक दिए जा रहे हैं।)
-
दीपिका पादुकोण ने अभिषेक बच्चन स्टारर दम मारो दम में आइटम सॉन्ग किय़ा था। इसके बाद वह शाहरुख की एक फिल्म में आइटम सॉन्ग करने वाली थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित दीपिका ने उस गाने के लिए 7-8 करोड़ रुपए की डिमांड की थी जिसे प्रोड्यूसर ने खारिज कर दिया था।
-
प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में किए गए आइटम सॉन्ग के लिए 6 करोड़ रुपए लिए थे।
-
करीना कपूर ने हलकट जवानी के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।
-
सोनाक्षी सिन्हा ने अक्षय कुमार की फिल्म बॉस के एक गाने के लिए 5 करोड़ की डिमांड की थी।
-
चिकनी चमेली के लिए कैटरीना कैफ ने 3.5 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।
-
रईस फिल्म के लैला मैं लैला के लिए सनी लियोनी ने 3 करोड़ लिए थे।
-
वहीं जैकलीन फर्नांडिज ने बागी 2 के गाने एक दो तीन के लिए 2 करोड़ रुपए मांगे थे।
