-

Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतगणना होनी है। 8 फरवरी को दिल्ली की जनता ने अपनी अगली सरकार चुनने के लिए मतदान किया है। चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। मंगलवार को पता चल जाएगा कि दिल्ली की सत्ता पर कौन सी पार्टी काबिज होगी। हालांकि मतगणना से पहले सभी दल और उनके नेता अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। अरविंद केजरीवाल से मनोज तिवारी तक नतीजों से पहले खुद के लिए समय निकालते दिखे। कोई शादी अटेंड करते देखा गया तो कोई घर में ही क्रिकेट खेलते। देखें तस्वीरें:
-
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी जीत को लेकर बेफिक्र हैं। एग्जिट पोल के नतीजों से भी उन्हें सुकून मिला होगा। इन सबके बीच अरविंद केजरीवाल शादी में शरीक होते दिखे।
-
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी घर पर ही क्रिकेट खेलते देखे गए। पिछले सप्ताह भर से उनकी मां दिल्ली में ही हैं। वह अपनी मां के साथ भी समय बिता रहे हैं।
-
कालकाजी से कांग्रेस प्रत्यासी शिवानी चोपड़ा चुनावों की थकान मिटाने के लिए अपने पेट के साथ समय बिता रही हैं। (Express photo by Abhinav Saha)
-
कस्तूरबा नगर से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक दत्त अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखे। (Express photo by Abhinav Saha)
-
चुनाव प्रचार की भागदौड़ के बाद आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना अपने घर पर आराम फर्माती दिखीं। आतिशी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी कई लोगों द्वारा शेयर की गई है। (Photo: Twitter)
-
भारतीय जनता पार्टी के विजेंद्र गुप्ता वोटिंग के बाद मॉल में खरीददारी करने पहुंचे। (Photo: Twitter)
-
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपनी भतीजी की बेटी के साथ खेलते दिखे। यह तस्वीर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है।
-
बीजेपी के सुनील यादव नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतरे थे। नतीजों से पहले वह भी परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। मतदान के बाद वह बच्चों के साथ रितिक रोशन की फिल्म सुपर 30 का आनंद भी लिया। (Express phoyo: Gajendra Yadav)
-
आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा भी नतीजों से पहले क्रिकेट खेल चुनाव की थकान मिटाते दिखे। (Express photo: Prem Nath Pandey)