-
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक कर रही हैं। हाल ही में इस फिल्म के लिए वो तेज गेंदबाजी की कड़ी ट्रेनिंग लेते हुए स्पॉट भी की गईं। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियां स्पोर्ट्स पर्सनालिटीज की बायोपिक या फिर स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आइए डालते हैं ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों पर एक नजर:
-
तापसी पन्नू भारत की सबसे मशहूर क्रिकेट बैट्समैन मिताली राज की बायोपिक कर रही हैं। ये फिल्म काफी चर्चित हो रही है।
-
परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल की बायोपिक में काम कर रही हैं। परिणीति से पहले इस फिल्म में श्रद्धा कपूर थीं लेकिन किन्हीं कारणों से उन्हें ये फिल्म छोड़नी पड़ी।
-
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2014 में इंडियन ओलंपिक बॉक्सर मैरी कॉम की बायोपिक में काम किया था।
-
महिला पहलवान गीता फोगाट और बबीता फोगाट की लाइफ पर बनी फिल्म दंगल में जायरा वसीम और फातिमा सना शेख ने उनका किरदार प्ले किया था।
-
कंगना रनौत की आने वाली फिल्म पंगा भी स्पोर्ट्स बेस्ड है। इस फिल्म में कंगना कबड्डी चैम्पियन बनी हैं।
-
यशराज बैनर की सुपरहिट फिल्म चक दे इंडिया में भी सागरिका घाटगे और शिल्पा शुक्ला जैसी कई अभिनेत्रियों ने हॉकी प्लेयर का किरदार निभाया था।