-

बॉलीवुड फिल्म स्टार्स के लिए जिस तरह से उनकी पहली फिल्म उनके लिए खास होती है उसी तरह उनकी पहली कार भी बहुत खास है। इस बारे में कई सितारे सार्वजनिक भी कर चुके हैं। तो आइए जानते हैं किस बॉलीवुड स्टार की कौन सी थी पहली कार:
-
हाल ही में फिल्म मेकर इम्तियाज अली ने फोटो पोस्ट कर बताया था कि उनकी पहली कार मारुती 800 थी।
-
काजोल की भी पहली कार मारुती 800 ही थी। काजोल ने भी सोशल मीडिया में अपनी पहली कार के साथ ये फोटो पोस्ट की थी।
-
अमिताभ बच्चन की पहली कार थी सेकेंड हैंड फिएट कार। अमिताभ ने इसे अपनी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी के बाद खरीदा था।
-
शाहरुख खान की पहली कार थी मारुती ओमनी। ये कार उनकी मां ने उन्हें गिफ्ट की थी।
-
अक्षय कुमार की पहली कार थी फिएट। ये कार अक्षय ने किसी से 28 हजार रुपए में खरीदी। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/akshay-kumar-struggling-days-vs-today-story-of-his-bungalow-in-juhu-mumbai/1372649/ “>कभी गार्ड ने बाहर से ही भगा दिया था, आज उसी आलीशान बंगले के मालिक हैं अक्षय कुमार
-
सलमान खान की पहली कार थी सेकेंड हैंड हेराल्ड। ये कार ऋषि कपूर ने 1985 में आई फिल्म जमाना में इस्तेमाल किया था। इस फिल्म के राइटर सलीम खान थे। सलमान को ये कार गिफ्ट में मिली थी।