-

24 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने अपने पिता की 26वीं पुण्यतिथि पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह अपने पूरे परिवार के साथ पिता की मूर्ति पर माल्यार्पण करते नजर आए। राम विलास ने अपने घर के अंदर ही पिता की मूर्ति बनवा रखी है।
-
इन तस्वीरों में दिख रहा है कि जहां राम विलास के परिवार के लोगों की तस्वीरों से घर की दीवारें पटी हुई हैं वहीं उनके पिता की मूर्ति भी वहीं रखी गई है। राम विलास पासवान के अलावा दूसरे केंद्रीय मंत्रियों के घर के अंदर की तस्वीरें भी मीडिया और सोशल मीडिया में आती रही हैं। आइए देखते हैं उनके घर के अंदर की तस्वीरें:
-
तस्वीर नितिन गडकरी के घर के अंदर की है। इसमें देख सकते हैं कि गडकरी ने अपने घर की बैठक में विवेकानंद से लेकर बीडी सांवरकर तक की प्रतिमाएं सजा रखी हैं।
-
अनुराग ठाकुर ने अपने घर के अंदर की ये तस्वीर रविवार 25 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान ट्विटर पर शेयर की थी।
-
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी कई बार अपने घर की तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। इन तस्वीरों में दिखता है कि वह मॉडर्न आर्ट पेंटिग्स की शौकीन हैं। घर की दीवार पर ऐसी पेंटिंग्स नजर आ रही हैं।
-
स्मृति ईरानी के घर के अंदर दीवार पर पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा भी नजर आ रही है।
-
बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर की बैठक में सांवरकर और चाणक्य की तस्वीरें लगी हैं।
-
घर के इसी हिस्से में अमित शाह अकसर बैठकें करते नजर आते हैं।
-
प्रकाश जावड़ेकर भी आए दिन अपने घर के अंदर की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
-
यह तस्वीर दूरदर्शन पर रामायण के दोबारा प्रसारण के बाद प्रकाश जावड़ेकर ने अपने टेविटर अकाउंट से शेयर की थी।
-
केंद्रीय स्वास्थ राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने भी रामायण देखते हुए अपने घर की यह तस्वीर शेयर की थी।