-
1962 में अपने शानदार आगाज के साथ Bhojpuri सिनेमा आज बड़े पैमाने पर फिल्में बना रहा है। इसने एक से एक पिल्में और बड़े सितारे देकर अपने दर्शकों को आकर्षित करने का एक लंबा सफर तय किया है। भोजीवुड के नाम से भी जानी जाने वाली यह फिल्म इंडस्ट्री हर साल करीब 50-60 फिल्में बनाता है। देश और विदेश में भोजपुरी के प्रशंसक मौजूद हैं। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता और पहुंच को देखते हुए ही बॉलीवुड के तमाम बड़े सुपरस्टार्स ने भी इस इंडस्ट्री में अपना जलवा दिखाया है। आइए डालते हैं नजर ऐसे ही बॉलीवुड स्टार्स पर:
-
Mithun Chakraborty: अपने जमाने के सुपरस्टार और नेशनल अवार्ड विनर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने साल 2008 में भोले शंकर नाम की भोजपुरी फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ मनोज तिवारी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
-
Dharmendra: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने 4 भोजपुरी फिल्में की हैं। सबसे पहले वह देस परदेस नाम की फिल्म में दिखे थे। उसके बाद उन्होंने दुश्मन के खून पानी ह, इंसाफ के देवी और दरियादिल में काम किया।
-
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन को लोग छोरा गंगा किनारे वाला भी कहते हैं। हालांकि अमिताभ ने सिर्फ तीन भोजपुरी फिल्में ही की हैं। ये फिल्में हैं गंगा, गंगोत्री और गंगा देवी।
Ajay Devgan: आज के सुपरस्टार अजय देवगन भी भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अजय ने साल 2006 में 'धरती कहे पुकार के' नाम की फिल्म में पुलिस अफसर का किरदार निभाया था। फिल्म में अजय देवगन को देख भोजपुरी दर्शक झूम उठे थे। फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी।
