-
बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने 3 या उससे भी अधिक शादियां रचाई हैं। वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होंने एक बार तलाक होने के बाद दोबारा कभी शादी नहीं कीं। इनमें एक्टर और एक्ट्रेसेज दोनों शामिल हैं। फिलहाल आइए जानें ऐसी कौन सी अभिनेत्रियां हैं जो तलाक के बाद अब भी सिंगल हैं।
-
1991 में शादी के 13 साल बाद अमृता और सैफ का 2004 में तलाक हो गया। सैफ ने तो करीना कपूर से शादी कर ली, लेकिन अमृता सिंह नो दोबारा किसी के साथ घर नहीं बसाया।
-
करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी रचाई थी। 2016 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद करिश्मा ने दोबारा शादी नहीं की। फिलहाल वह अपने पिता रणधीर कपूर के साथ ही रहती हैं।
-
मनीषा कोइराला ने साल 2010 में उद्योगपति सम्राट दहल से शादी की। 2012 में दोनों का तलाक हो गया। तब से लेकर आज तक मनीषा कोइराला सिंगल ही हैं।
-
किसी जमाने में सलमान खान की गर्लफ्रेंड रहीं संगीता बिजलानी ने 1996 में क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन से शादी कर ली। चार साल बाद इन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद संगीता बिजलानी ने दोबारा किसी से शादी नहीं की।
-
कभी लिएंडर पेस की गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने उद्योगपति बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। 2013 में महिमा और बॉबी का तलाक हो गया। तब से महिमा भी सिंगल हैं।
-
एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने साल 2010 में एक्टर रणवीर शौरी से शादी की थी। 5 साल बाद में दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद कोंकणा सेन ने भी दोबारा शादी नहीं की है।
-
फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी और ऐक्ट्रेस रहीं पूजा भट्ट ने मनीष मखीजा से तलाक के बाद दोबारा कभी शादी नहीं की।
-
एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने गोल्फर ज्योति रंधावा से 2014 में तलाक ले लिया था। चित्रांगदा आज भी सिंगल हैं।
