-
विदेशी क्रिकेटर्स के लिए भारत हमेशा से खास रहा है। यहां आने वाले कई क्रिकेटर्स को इस देश के जुनून और क्रिकेट के प्रति प्रेम को देखकर भारत से प्यार हो गया। ना सिर्फ क्रिकेट, बल्कि यहां की संस्कृति से भी कई विदेशी खिलाड़ियों को प्यार हो गया। यहां हम ऐसे ही कुछ क्रिकेटर्स की बात करने जा रहे हैं जो भारत आकर देसी अंदाज में रंग गए।
-
Matthew Hayden: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैथ्यू हेडन चेन्नई में भारत का पारंपरिक वस्त्र कुर्ता पहने दिखे थे। हेडन ने यह भी बताया कि उन्हें भारतीय खाना बेहद पसंद है।
-
Brett Lee: ऑस्ट्रेलिया के ही एक और क्रिकेटर ब्रेट ली को भी भारत से प्यार है। वह भारतीय सिंगर आशा भोंसले के साथ एक हिन्दी गाना भी रिकॉर्ड कर चुके हैं। ब्रेट ली को टी20 लीग के दौरान पारंपरिक लुंगी पहने देखा गया था।
-
Dwayne Bravo: वेस्ट इंडीज के ऑल राउंडर प्लेयर ड्वेन ब्रावो को कई बार भारतीय पोशाक में देखा जा चुका है और 2016 में आया उनका गाना 'चैंपियन' भारत में काफी वायरल हुआ था।
-
Jonty Rhodes: जॉन्टी रोड्स को भारत की संस्कृति से इतना प्यार है कि वो एक बार पूजा तक करते दिखे।
-
Danny Morrison: अब कमेंट्रेटर बन चुके डैनी मॉरिसन को अक्सर हिन्दी बोलते देखा जा सकता है। एक बार तो वह पंजाबी लुक में भी नजर आए।
