
अमेरिकी कार कंपनी फोर्ड ने अपनी प्रमुख स्पोर्ट्स कार ‘मस्टैंग’ आज भारत में लॉन्च किया है। दिल्ली शोरूम में इसकी कीमत 65 लाख रुपये है। फोर्ड की ये नई भारत में मौजूदा कारों को टक्कर देने वाली कार साबित होगी। आईकॉनिक कार मस्टैंग को भारत में लाना फोर्ड के लिए बड़ी उपलब्धि है। -
फिलहाल इसकी बुकिंग केवल दिल्ली और मुम्बई में ही कराई जा सकती है। यह CBU रूट यानि सीधे इंपोर्ट कर लाई जाएगी।
गौरतलब है कि मस्टैंग के 52 साल के इतिहास में पहली बार कंपनी ने इस मॉडल को भारत में लॉन्च किया है। इस कार में पांच लीटर वी8 पेट्रोल इंजन है और इसकी अधिकतम स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। भारत में इसे राइट-हैंड-ड्राइव सेटअप के साथ उतारा गया है, जबकि इंटरनेशनल मार्केट में यह लैफ्ट-हैंड-ड्राइव (LHD) सेटअप के साथ उपलब्ध है। इस कार का हुड लम्बा और रियर काफी छोटा है। दुनियाभर में अपने लम्बे हूड के कारण यह कार पोनी कार के नाम से पॉपुलर है। इस स्पोर्ट्स कार का भारत में करीब 55 साल से इंतजार किया जा रहा है। इस कार का हुड लम्बा और रियर काफी छोटा है। दुनियाभर में अपने लम्बे हूड के कारण यह कार पोनी कार के नाम से पाॅपुलर है। इस स्पोर्ट्स कार का भारत में करीब 55 साल से इंतजार किया जा रहा है। -
हाल ही लॉन्च हुआ फोर्ड का यह मोडल 6वीं जनरेशन का है लेकिन भारत में यह पहली बार लॉन्च हुआ है। इस कार को फरवरी में हुए इंडियन ऑटो एक्सपो में भी दिखाया गया था। फोर्ड मस्टैंग को साल 1965 में सबसे पहले लॉन्च किया गया था और तब से यह आईकॉनिक कार बन काफी लोकप्रिय हो गई है।
वैश्विक स्तर पर फोर्ड ने 2015 में मस्टैंग की 1.1 लाख इकाइयां बेचीं। फोर्ड की भारत में पूर्ण अनुषंगी इकाई है जो कि इकोस्पोर्ट और एंडेवर जैसे मॉडल बेचती है।