-
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने काम के अलावा अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जानी जाती हैं। तस्वीरें खींचने और खिंचवाने की शौकीन सोना के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 58 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। फोटोग्राफर हो या नहीं, सोनाक्षी अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी सेल्फी खींच कर भी पोस्ट करती हैं, और इस बात में कोई संदेह नहीं कि एक्सप्रेसिव सोनाक्षी की तस्वीरें बहुत क्यूट होती हैं। तो आइए आपको दिखाते हैं सोनाक्षी सिन्हां की ऐसी ही 10 बेस्ट सेल्फियां।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म अकीरा में पहली बार जबरदस्त एक्शन सीन करती नजर आई थीं। फिल्म में उनका किरदार एक जयपुर की लड़की का था जो कि जयपुर से पढ़ने दूसरे शहर जाती है।
-
सोनाक्षी 18 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म फोर्स-2 में भी एक्शन करती नजर आएंगी।
-
फिल्म फोर्स-2 का ट्रेलर पहले ही जारी कर दिया गया है जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म में सोनाक्षी के साथ बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम भी हैं। जॉन फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे।
-
सोनाक्षी खाने-पीने की शौैकीन होने के साथ बहुत एथलिटिक भी हैं। वह मीडिया के सामने कई बार इस बात को कुबूल कर चुकी हैं कि वह एक्सरसाइज करती हैं लेकिन इसके लिए वह अपना पसंदीदा खाना नहीं छोड़ सकतीं।
-
मुर्गदास निर्देशित फिल्म अकीरा की शूटिंग के दौरान कई बार सोनाक्षी को छोटी मोटी चोटें भी लगीं, लेकिन इरादों वाली सोनाक्षी ने फिल्म पूरी की और इसे लोगों ने काफी पसंद भी किया।
-
फोर्स 2 के अलावा सोनाक्षी जल्द ही फिल्म नूर में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में सोनाक्षी एक पत्रकार की भूमिका में होंगी। बता दें कि यह पहली बार होगा जब सोनाक्षी इस तरह का कोई किरदार निभाएंगी।
-
कन्फ्यूज मत होइए खुले बालों के साथ सेल्फी लेती यह सोनाक्षी सिन्हा ही हैं।
-
समंदर किनारे सेल्फी लेतीं सोनाक्षी सिन्हा।
-
एनिमल लवर सोनाक्षी अपने पेट डॉग के साथ भी सेल्फी लेने से बाज नहीं आतीं।