मॉनसून की बारिश ने कई राज्यों में तबाही मचा दी है। भारी बारिश के कारण कई राज्यों के निचले इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। भारी बारिश के कारण कोलकाता के हावड़ा में भी बुरा हाल देखने को मिला है। यहां बाढ़ की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ की वजह से एक नवविवाहित जोड़े को शादी के बाद घर जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा। देखें तस्वीरें -
भारी बारिश और बाढ़ के कारण एक नवविवाहित जोड़े को घर जाने के लिए नाव की सवारी करनी पड़ी।
-
हावड़ा के अमता-1 ब्लॉक के सहगोरी निवासी चिरंजीत ने सहेनी संग शादी रचाई है, लेकिन बाढ़ के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
शादी स्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित अपने घर जाने के लिए चिरंजीत को नाव का सहारा लेने पर मजबूर होना पड़ा। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वो किस तरह नाव पर सवार होकर अपनी पत्नी के साथ जा रहे हैं। -
वहीं इस दौरान दोनों मुस्कुराते हुए नज़र आए।
नवविवाहित जोड़े के साथ उनके परिजन भी नज़र आए। (All Images: Partha Paul)
