-
भारत में दीपावली का त्योहार आने को है, जिसे लेकर देशभर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारत में ही इस त्योहार को लेकर उत्सुकता। सिंगापुर में भी इस आगामी त्योहार को लेकर खास प्रबंध किया गया है। सिंगापुर में चलने वाली मेट्रो को दीपावली के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। (Photo: Facebook/LTA)
-
दिल्ली की DMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन) की तरह सिंगापुर में MRT ( मास रेपिड ट्रांजिट) चलती है। सिंगापुर में रविवार को पहली दीपावली थीम ट्रेन को लॉन्च किया गया, जिसमें बैठकर प्रकाश के इस त्योहार (Festival of Lights) को महसूस किया जा सकता है। (Photo: Facebook/LTA)
-
ट्रेन के फ्लोर से लेकर, दरवाजों और छत तक अलग ही रंग में पेश किया गया है। फ्लोर पर रंगोली बनाई गई है तो छत पर मोर को सजाया गया है। इसके अलावा भारतीय ज्वैलरी को भी दर्शाया गया है। यह सभी सौभाग्य के प्रतीक माने जाते हैं। (Photo: Facebook/LTA)
-
इस थीम ट्रेन की लॉन्चिंग ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर खाउ बून वान ने की, जिसे नवंबर माह के मध्य तक नॉर्थ ईस्ट लाइन पर चलाया जाएगा। ट्रेन में कलाकृतियों के साथ सभी जगहों पर अंग्रेजी भाषा में "आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं" भी लिखा है। (Photo: Facebook/LTA)
-
इस ट्रेन को सिंगापुर की लैंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (LTA) ने लिटिल इंडिया शॉपकीपर एंड हेरिटेज एसोसिएशन नाम की NGO के साथ मिलकर तैयार किया है। ट्रेन की तस्वीरों को LTA ने अपने ऑफिशयल फेसबुक पेज पर भी साझा किया है। (Photo: Facebook/LTA)
-
इतना ही नहीं, ट्रेन के साथ ही मेट्रो स्टेशनों को भी दीपावली का थीम दिया गया है। (Photo: Facebook/LTA)