-
फीफा विश्व कप-2018 में क्रोएशिया ने बुधवार (11 जुलाई) को दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को अतिरिक्त समय तक खिंचे मैच में 2-1 से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। क्रोएशिया पहली बार फाइनल में पहुंचा है जहां उसका सामना रविवार को फ्रांस से होगा। वहीं इंग्लैंड शनिवार को तीसरे स्थान के मैच में बेल्जियम के सामने होगी। क्रोएशिया की जीत के बाद क्रोएशिया के फैंस जश्न में डूब गए। यहां देखिए जश्न की तस्वीरें… (All Photos- Reuters)
-
क्रोएशिया के फैंस ने अपनी जीत को पूरे उत्साह से सेलिब्रेट किया।
-
पहली बार फाइनल में पहुंची क्रोएशिया टीम के फैंस का जोश देखते ही बनता है।
-
क्रोएशिया ने बुधवार देर रात खेल गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को अतिरिक्त समय तक खिंचे मैच में 2-1 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। रविवार को क्रोएशिया का सामना फ्रांस से होगा।
-
सेमीफाइनल में पहुंचने के इंग्लैंड के फैंस जितने खुश दिखाई दिए थे मंगलावर को हुए मैच में फाइनल से चूकने पर वे उतने ही निराश दिखाई दिए।
-
28 साल बाद इन फैंस को विश्व कप जीतने की आस थी लेकिन अफसोस उनकी टीम ऐसा ना कर सकी।
-
इग्लैंड की इस हार से ना सिर्फ खिलाड़ी उदास दिखे बल्कि कई फैंस की आंखों में आंसू भी छलके।
-
क्रोएशिया की इस जीत का श्रेय मारियो मांडुजुकिक को जाता है।
-
दूसरे हाफ में एक गोल से पिछड़ने के बाद उतरी क्रोएशिया ने मैच के 68वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। क्रोएशिया के लिए यह गोल ईवान पेरीसिक ने किया। उन्होंने सिमे वसाल्जको के पास से गेंद को नेट में डाल अपनी टीम को बराबरी दिलाई। इसके बाद तय समय में कोई गोल नहीं हो सका और मैच का नतीजा अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में आया।
-
अपनी टीम को यहां तक पहुंचाने में फैंस की दुआओं का भी असर रहा।
-
जीत के बाद क्रोएशिया की टीम तुरंत अपने फैंस को तहे दिल से ग्रीट करने पहुंची। जैसा कि आप इस तस्वीर में देख सकते हैं।
-
नन्हें बच्चे के साथ जीत को सेलिब्रेट करते खिलाड़ी मारियो मांडुजुकिक।
-
जीत के बाद जैसे ही क्रोएशियन खिलाड़ी ने अपनी टीशर्ट उताकर सेलिब्रेट किया। फिर फैंस भी उनकी तरह अपनी टीशर्ट उतारने लगे।
-
फैंस ने पूरी रात जश्न पूरी रात सेलिब्रेट किया।
-
अब देखना यह होगा कि क्या रविवार के मुकाबले में यह टीम अपने फैंस को इससे भी बड़ी खुशी दे पाती है या नहीं…
