-

आज 1 सितंबर से नए महीने की शुरुआत हो गई है। इस महीने दुनिया में भर में तरह-तरह के त्योहार मनाए जाने है। इसमें भारत का प्रमुख त्योहार गणेश चतुर्थी 5 सितंबर को मनाया जाएगा। विघ्नहर्ता का यह खास त्योहार यूं तो देशभर में बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र में इसे खास उल्लास से मनाया जाता है।
-
रेगता स्टोरिका नाम का ये त्योहार इटली के वेनिस में मनाया जाता है। इसके लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। क्योंकि अब इसके लिए केलव 3 दिन बचे हैं। यह त्योहार 4 सितंबर को मनाया जाएगा। यह त्योहार सितंबर महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। इसमें अलग-अलग तरह की नाव चलाई जाती हैं। यह त्योहार 16वीं सदी की याद दिलाता है।
-
लद्दाख फेस्टिवल, यह फेस्टिवल 20 से 26 सितंबर के बीच मानाया जाता है। इस फेस्टिवल में डांस, गाना, ट्रेडिश्नल म्यूजिक होता है। लोग तरह-तरह के रंगीन कपड़े पहनकर आते हैं। 6 दिन के इस फेस्टिवल में तीरंदाजी और पोलो जैसे खेल भी होते हैं।
-
Les Festes De La Merce यह फेस्टिवल 22 से 25 सितंबर के बीच बार्सिलोना स्पेन में मनाया जाता है। इसे गर्मियों के खत्म होने का जश्न भी कहा जा सकता है। इस फेस्टिवल में करीब 600 इवेंट होते हैं।
-
ओक्टोबरफेस्ट नाम से जाना जाने वाला ये फेस्टिवल जर्मनी में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 17 सितंबर से होती है और यह 3 अक्टूबर तक चलता है। इसमें वो सभी लोग बड़े ही शौक से हिस्सा लेते हैं जो अपने बीयर मग को बड़ी ही हिफाजत से रखते हैं।
-
टीचर्स डे 5 सितंबर को मनाया जाएगा। इसके बारे में तो सभी जानते हैं यह डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के मौके पर मनाया जाता है।
वेजिटेरियन फेस्टिवल की शुरुआत 30 सिंतबर से होती है और इसे 10 अक्टूबर तक मनाया जाता है। यह चीन में मनाया जाता है। गलुंगन फेस्टिवल 7 सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक मनाया जाता है। इस बाली में रहने वाले हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। -
हज की शुरुआत 8 सितंबर से होगी और यह 13 सिंतबर तक चलेगा। यह साउदी अरब के मक्का की धार्मिक यात्रा करने के लिए अच्छा समय होता है।
-
ओणम 13 सितंबर को मनाया जाएगा। यह त्योहार केरल में मनाया जाता है।
यह फेस्टिवल चीना और वियतनामी लोग मिल कर मनाते हैं। इस फेस्टिवल को मूनकेक फेस्टिवल या मून फेस्टिवल, लैंटर्न फेस्टिवल, चिल्ड्रन्स फेस्टिवल भी कहा जाता है। गाल्वे ऑइस्टर फेस्टिवल 23 सितंबर से लेकर 25 सितंबर के बीच मनाया जाता है। इसमें हजापों लोग दुनियाभर से आयरलैंड के गाल्वे आते हैं। इस फेस्टिवल की शुरुआत 1954 में हुई थी।