दंगल गर्ल फातिमा सना शेख अपनी हॉट तस्वीरों के जरिए हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। इस बार वह अपनी एक तस्वीर को लेकर सुर्खियों में हैं। मंगलवार (7 नवंबर) को इंस्टाग्राम पर उन्होंने लाल साड़ी में एक फोटो शेयर की, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। इस तस्वीर को अब तक 1 लाख 34 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं हजारों ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आगे की स्लाइड्स में देखिए दंगल गर्ल की वह तस्वीरें, जिन पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। (instagram) कुछ दिन पहले फातिमा इस तस्वीर के लिए भी सोशल मीडिया पर ट्रोल की गई थीं। इस फोटो पर लोग उन्हें ऐसे कपड़े नहीं पहनने की सलाह दे रहे थे। सना ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा था-शेमलेस सेल्फी। तस्वीर पर कुछ ट्रोलर्स ने लिखा था कि उनके पेशे में 'बेहया' होने से ही काम मिलता है.. वहीं कोई उन्हें धर्म के आधार पर ऐसे कपड़े न पहनने की बात कहता रहा। (instagram) फातिमा की समंदर किनारे बिकनी वाली तस्वीर भी वायरल हुई थी। सना ने जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, लोगों ने उन्हें 'ढोंगी मुसलमान' और धर्म का नाम खराब करने वाली लड़की बता दिया। (instagram) फातिमा इस तस्वीर को लेकर भी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आई थीं। (Instagram) फातिमा ने फिल्म 'दंगल' में मशहूर पहलवान गीता फोगाट का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक पिता (महावीर फोगाट) का देश को गोल्ड मेडल दिलाने का जज्बा और उनकी बेटियों के संघर्ष की कहानी दिखाई गई है। (instagram) जल्द ही सना आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आएंगी। यह फिल्म 2018 की दीवाली पर रिलीज होगी। (instagram)
