-
फिल्ममेकर, एक्टर, सिंगर फरहान अख्तार अपनी दोनों बेटियों शाक्या अख्तर और अकिरा अख्तार से बेहद प्रेम करते हैं। लाइमलाइट में कम आने वाली दोनों बेटियों की केयर फरहान कर रहे हैं। अमेरिका में ‘Zinda Tour USA’ के तहत लाइव शो करने के बाद 42 वर्षीय फरहान अब अपनी छोटी बेटी का ख्याल रख रहे हैं। उनकी बेटी की कोहनी टूट गई है। फरहान ने इंस्टाग्राम पर अकिरा की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'Broken elbow. Unbroken spirit. My warrior smiles on..'. आपको बता दें, फरहान और उनकी प्तनी अधुना दोनों अलग-अलग हो गए हैं। इसके बाद फरहान अपनी बेटियों का खास ख्याल रख रहे हैं। (Photo Source: Instagram)
-
पिता फरहान अख्तर और मां अधुना के साथ शाक्य और अकीरा।
-
फरहान और अधुना की शादी को 16 साल हो गए थे। अलग होने के फैसले पर दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि उन्होंने यह फैसला रजामंदी से लिया है।
-
साथ ही स्टेमेंट में कहा, 'हमने रजामंदी से अलग होने का फैसला किया है। हमारे बच्चे हमेशा हमारी प्राथमिकता रहेंगे और यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि उन्हें किसी भी प्रकार की अटकलों से दूर रखा जाए।' दोनों ने लोगों से अपील की है कि वे उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखेंगे।
-
फरहान (42) और अधुना भबानी (48) ने साल 2000 में शादी की थी। उनकी शादी ‘दिल चाहता है’ की रिलीज के एक साल पहले हुई थी।
-
अधुना हेयर स्टाइलिस्ट हैं। वह 'बी ब्लंट' नाम से salon की चेन चलाती हैं और इसकी को-ओनर हैं।
-
फरहान अख्तर की फिल्म 'वजीर' की रिलीज और डब्बू रत्नानी के कैलेंडर लॉन्च के मौके पर भी अधुना नहीं पहुंचीं थीं, जिसे लेकर बॉलीवुड में काफी चर्चा थीं।