-
बॉलीवुड के मल्टीटैलेंटेड स्टार फरहान अख्तर अपने रिलेशनशिप को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। फरहान अख्तर पहली पत्नी से तलाक के बाद एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। आए दिन दोनों साथ में अपनी तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया में इस तरह की चर्चा है कि इस साल दोनों शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। शादी की चर्चाओं के बीच शिबानी फरहान की फैमिली के साथ डिनर डेट पर स्पॉट की गईं। अख्तर परिवार के साथ शिबानी के डिनर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
-
रविवार शाम को मुंबई के 5 सितारा होटल में शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की पूरी फैमिली डिनर करने पहुंची।
-
फरहान के अम्मी और अब्बू मशहूर गीतकार जावेद अख्तर और शबाना आजमी कुछ इस अंदाज में दिखे।
शिबानी इस तस्वीर में हनी ईरानी, फरहान और जोया अख्तर के साथ दिख रही हैं। -
फरहान की दोनों छोटी बहनें शाक्या और अकीरा भी कैमरों में कैद हुईं।
-
इस डिनर डेट पर शिबानी बेहद कैजुअल लुक में नजर आईं।